Free Netflix Recharge Plan: हाल ही में नेटफ्लिक्स ने पासवर्ड शेयरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में यूजर्स अपने दोस्तों के साथ नेटफ्लिक्स का अकाउंट और पासवर्ड शेयर नहीं कर पा रहे हैं, जिसके बाद उनके लिए समस्या बढ़ गई जो अपने दोस्त या रिश्तेदार का नेटफ्लिक्स अकाउंट इस्तेमाल करते थे।
वहीं, अगर आप भी उनमें से एक हैं या फिर नेटफ्लिक्स का फ्री में इस्तेमाल (How to use Free Netflix) करना चाहते हैं तो इसके लिए आप जियो का एक खास प्लान अपना सकते हैं। जियो अपने यूजर्स को ऐसा रिचार्ज प्लान ऑफर करता है जो फ्री OTT कंटेंट एक्सेस करने का मौका देता है, जिनमें नेटफ्लिक्स भी शामिल है।
जियो के इस प्लान के साथ पाएं फ्री नेटफ्लिक्स
रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करता है। इनमें से एक 699 रुपये की कीमत वाला एक खास प्लान है। इसमें फ्री OTT बेनिफिट्स समेत कई अन्य धमाकेदार फायदे मिलते हैं। रिचार्ज के जरिए ऑल इंडिया किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डेटा का बेनिफिट मिलता है।
Jio Rs 699 Recharge Plan Benefits
जियो का 699 रुपये वाला रिचार्ज प्लान यूजर को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके अलावा प्लान के साथ रोजाना 100 SMS और 100 GB डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान के साथ ग्राहक को 3 सिम दी जाती है, जिससे ये एक फैमली रिचार्ज प्लान भी कहलाया जा सकता है। इसका लाभ एक साथ तीन लोग उठा सकते हैं।
बात करें ओटीटी बेनिफिट्स की तो प्लान के साथ Netflix और Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। बता दें कि ये कंपनी का सबसे सस्ता पोस्ट पेड प्लान है जो ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आता है। इसलिए पोस्टपेड कनेक्शन लेने पर ग्राहक को काफी फायदा मिल सकता है। साथ ही आपके पॉकेट पर भी कम जोर पड़ सकेगा।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
12 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines