Free Netflix Plan: दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म अगर कोई है तो वो नेटफ्लिक्स है। पिछले कुछ सालों में इस प्लेटफॉर्म में लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है, लेकिन जब से कंपनी ने अपने पासवर्ड शेयरिंग सुविधा को बंद किया है तब से कुछ भारतीय निराश हैं। पहले जहां दोस्तों या रिश्तेदारों से आईडी-पासवर्ड लेकर लोग नेटफ्लिक्स को फ्री में चला पा रहे थे वहीं, अब नई पॉलिसी के तहत उस पर रोक लग चुकी है। हालांकि, हम आपको ऐसे निराश रहने नहीं देंगे क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा आसान तरीका लेकर आए हैं जिससे आप फ्री में नेटफ्लिक्स (How to use Free Netflix) का इस्तेमाल कर सकेंगे।
कैसे फ्री में मिलेगा नेटफ्लिक्स?
टेलीकॉम कंपनियों द्वारा कुछ रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं, जो अपने यूजर्स को कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ-साथ Free Netflix का एक्सेस भी देते हैं। इन कंपनियों में से एक रिलायंस जियो है जो अपने यूजर्स को प्लान के साथ फ्री नेटफ्लिक्स ऑफर करती है। आइए जियो के उस बेस्ट प्लान के बारे में जानते हैं जो यूजर्स को कई बेनिफिट्स के साथ फ्री नेटफ्लिक्स की सुविधा भी देता है।
Jio Free Netflix Recharge Plan
जियो के पास वैसे तो कई प्लान हैं लेकिन उनमें से एक प्लान 1099 रुपये का आता है। इसके साथ कॉलिंग और डाटा बेनिफिट्स के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। वैधता के मामले में प्ला 84 दिनों तक अपने यूजर्स को बेनिफिट्स का लाभ उठाने का मौका देता है।
Jio Rs 1099 Plan Benefits
बात करें जियो के 1099 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स की तो इसमें आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। कॉलिंग और डाटा के लिए प्लान में रोजाना 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा डेली 100 SMS और Netflix Mobile वर्जन का फ्री बेनिफिट भी शामिल है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स की ओर से सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का ऑफर किया जाता है, जो मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध होता है। जबकि, टीवी के लिए 199 रुपये का स्टैंडर्ड प्लान ऑफर किया जाता है। दोनों प्लान प्रतिमाह के भुगतान के साथ आते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
14 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
15 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
17 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
20 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
21 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines