Free Netflix Cheapest Plan: देश में कई प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां हैं जिनमें रिलायंस जियो का नाम सबसे पहले आता है। ये कंपनी अपने ग्राहकों को कई शानदार प्लान ऑफर करती है, जिनमें से कुछ किफायती होने के साथ कई बेनिफिट्स के साथ होते हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए इसके प्लान को अपनाना सस्ते का सौदा हो सकता है। अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो आपके बजट पर ज्यादा भार ना डाले और कई सारे बेनिफिट्स के साथ आए तो आप जियो के एक शानदार प्लान को अपना सकते हैं।
आज हम आपके लिए रिलायंस जियो का एक ऐसा प्लान लेकर आए हैं जिसमें रोजाना 18 रुपये के खर्च के हिसाब से फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा, एसएमएस, नेटफ्लिक्स समेत जियो सिनेमा जैसे शानदार बेनिफिट्स मिलेंगे। आइए जियो के इस शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।
रोजाना मिलेगा 3GB डेटा का फायदा
दरअसल, जियो की ओर से 1499 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। ये डेटा के मामले में शानदार है। इसमें डेली 3GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस और फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलता है। ये एक Jio True 5G डेटा वाला प्लान है।
ये भी पढ़ें- Sasta Recharge: सिर्फ 22 रुपये में कराएं ये रिचार्ज, 90 दिनों तक मिलेगी ये सुविधा
Free Netflix Jio Plan
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऐसे में आप फ्री में नेटफ्लिक्स को अपने फोन में देख पाएंगे। इसके अलावा जियो टीवी, जियो क्लाउड, जियो सिनेमा जैसे जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो के इस 1499 रुपये वाले प्लान (Jio Rs 1499 Plan) के वैधता की बात करें तो इसमें 84 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप इस प्लान को अपनाते हैं तो 84 दिनों के हिसाब से इस प्लान में आपका रोजाना के हिसाब से 17.84 रुपये का खर्च पड़ता है। ऐसे में आप करीब 18 रुपये के खर्च में 3GB डेली 5G डेटा और नेटफ्लिक्स का मजा उठा सकेंगे।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
12 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines