आईपीएल 2025 सीजन चल रहा है। ये मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट पर लाइव स्ट्रीम किए जा रहे हैं। इस बीच मोबाइल यूजर्स के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट JioHotstar पर देखने के लिए उपलब्ध है, लेकिन केवल पेड सब्सक्राइबर्स ही इसका मजा ले सकते हैं। आप या तो सीधे JioHotstar सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं या अगर आपके पास Jio या Airtel मोबाइल सिम है, तो आप कुछ प्रीपेड प्लान के साथ OTT सब्सक्रिप्शन को फ्री में एक्सेस कर सकते हैं।
JioHotstar सब्सक्रिप्शन न सिर्फ IPL मैच स्ट्रीम करता है, बल्कि मूवी, टीवी शो और Hotstar स्पेशल की एक खास लाइब्रेरी भी ऑफर करता है। अगर आप मोबाइल रिचार्ज के साथ सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो यहां Jio और Airtel के कुल 10 प्रीपेड मोबाइल प्लान की लिस्ट दी गई है, जो प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस ऑफर करते हैं।
Jio के फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान
100 रुपये वाला प्लान: यह प्लान 90 दिनों के लिए बेसिक जियोहॉटस्टार प्लान फ्री देता है। इसके अलावा, यह एक डेटा पैक है जो यूजर्स को 5GB डेटा ऑफर करता है। इसका लाभ उठाने के लिए यूजर्स के पास अपने फोन पर एक एक्टिव रिचार्ज प्लान होना चाहिए।
195 रुपये वाला प्लान: 90 दिनों की वेलिडिटी के साथ यह डेटा प्लान 90 दिनों के लिए फ्री जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ 15GB डेटा ऑफर करता है।
899 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में 90 दिनों की वेलिडिटी मिलती है जो एक्स्ट्रा 20GB डेटा के साथ 2GB डेली डेटा ऑफर करता है, साथ ही 90 दिनों के लिए फ्री जियोहॉटस्टार मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिल रही है।
949 रुपये वाला प्लान: यह प्लान 84 दिनों की वेलिडी के साथ आता है। जिसमें 2GB डेली डाटा और 84 दिनों के लिए फ्री जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, जियोटीवी और जियोक्लाउड स्टोरेज मिल रहा है।
3599 रुपये का प्लान: यह जियो प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है, जिसमें हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में 90 दिनों के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन, JioTV एक्सेस और 50GB JioCloud स्टोरेज मिल रहा है।
Airtel के फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान
195 रुपये का प्लान: यह 90 दिनों की वेलिडिटी वाला डेटा प्लान है। इसमें 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ 15GB डेटा मिलता है।
301 रुपये का प्लान: एयरटेल के इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें हर दिन 1GB डेटा मिलता है। इसमें 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉल और हर रोज 100 SMS मिलते हैं।
549 रुपये का प्लान: 28 दिनों की वेलिडिटी वाला यह प्लान हर दिन 3GB डेटा देता ऑफर करता है। इसमें OTT बेनिफिट्स 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और स्पैम कॉल सिक्योरिटी मिलती है।
1,029 रुपये का प्लान: यह एयरटेल प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है और 2GB डेली डेटा ऑफर करता है। इसमें 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉल का ऑप्शन मिल रहा है।
3,999 रुपये का प्लान: जियो की तरह, एयरटेल भी फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ एक एनुअल प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में 365 दिनों की वेलिडिटी, 2.5GB डेली डेटा और 1 साल के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें: Flipkart की सेल में खरीदें ये 5 फोन 15 हजार से कम में, शानदार कैमरा और टॉप क्लास परफॉर्मेंस
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
22 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines