हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हर महीने की बचत अब होगी आसान! ये 5 फ्री Apps रोज का खर्च घटाने में करेंगे मदद

रोजमर्रा के खर्चों पर नजर रखना कई बार मुश्किल हो जाता है. छोटी-छोटी खरीदारी, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन और अचानक किए गए खर्च अक्सर जेब पर ज्यादा बोझ डाल देते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि अब आपका स्मार्टफोन ही आपकी सेविंग्स का साथी बन सकता है.

विज्ञापन
ऐप्स से बचेंगे पैसे. (Photo- News24 GFX)

Apps To Save Money: रोजमर्रा के खर्चों पर नजर रखना कई बार मुश्किल हो जाता है. छोटी-छोटी खरीदारी, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन और अचानक किए गए खर्च अक्सर जेब पर ज्यादा बोझ डाल देते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि अब आपका स्मार्टफोन ही आपकी सेविंग्स का साथी बन सकता है. गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐसे फ्री ऐप्स मौजूद हैं, जो आपके खर्चों को ट्रैक करने, बजट बनाने और पैसे बचाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन एंड्रॉइड ऐप्स के बारे में.

1. Upside- रोजमर्रा की खरीद पर कैशबैक कमाएं

 Upside ऐप रेस्तरां, पेट्रोल पंप और ग्रॉसरी स्टोर्स पर खर्च किए गए पैसों पर कैशबैक देता है. यह ऐप 1 लाख से ज्यादा ब्रांड्स जैसे Shell, KFC और Taco Bell के साथ काम करता है. बस ऑफर सिलेक्ट करें, कार्ड से पेमेंट करें और रसीद अपलोड करें. कुछ समय बाद कैशबैक आपके अकाउंट में आ जाता है. चाहें तो इसे बैंक ट्रांसफर या गिफ्ट कार्ड के रूप में भी ले सकते हैं.

2. PocketGuard- सभी खर्च एक जगह ट्रैक करें

PocketGuard आपकी बैंक, क्रेडिट कार्ड और इन्वेस्टमेंट डिटेल्स को एक जगह दिखाता है. यह ऐप ऑटोमैटिकली खर्चों को कैटेगरी में बांटता है और बेकार सब्सक्रिप्शन को पहचानकर रद्द करने की सलाह देता है. इसका खास फीचर “In My Pocket” बताता है कि सारे बिल और सेविंग के बाद आपके पास कितना पैसा बचा है.

विज्ञापन

3. Rocket Money- सब्सक्रिप्शन ट्रैक करें और सेव करें

Rocket Money (पहले Truebill के नाम से जाना जाता था) उन सब्सक्रिप्शन को ट्रैक करता है जो अक्सर हमारी नजर से छूट जाते हैं. यह खर्चों की डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और रीकरिंग पेमेंट्स को ऑटोमैटिकली पहचान लेता है. पेड वर्जन में बिल नेगोशिएशन और ऑटो कैंसिलेशन जैसी सर्विस भी मिलती है.

4. AndroMoney- आसान खर्च रिकॉर्डिंग ऐप

अगर आप हर खर्च का रिकॉर्ड रखना चाहते हैं तो AndroMoney एक शानदार विकल्प है. इसका इंटरफेस साफ-सुथरा है, और इसमें आप बजट सेट कर सकते हैं, ग्राफ़ के जरिए खर्चों का एनालिसिस कर सकते हैं और डाटा को क्लाउड में बैकअप भी रख सकते हैं. iOS और वेब वर्जन होने की वजह से यह मल्टी-डिवाइस सपोर्ट भी देता है.

विज्ञापन

5. Meow Money Manager- मजेदार और आसान बजट ट्रैकिंग

Meow Money Manager उन लोगों के लिए है जिन्हें मैनुअल ट्रैकिंग पसंद है. इसमें 200 से ज्यादा आइकॉन हैं जिनसे आप अपने खर्चों को कैटेगराइज कर सकते हैं- जैसे फूड, ट्रैवल, या एंटरटेनमेंट. यह ऐप रिपोर्ट्स दिखाता है और बायोमेट्रिक लॉक और क्लाउड बैकअप की सुविधा भी देता है. इसका इंटरफेस हल्का-फुल्का और देखने में अट्रैक्टिव है.

अगर आप हर महीने का बजट बेलेंस्ड रखना चाहते हैं, तो ये ऐप्स आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. बस सही ऐप चुनें, अपने खर्चों को ट्रैक करें और बचत की दिशा में एक स्मार्ट कदम बढ़ाएं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Delhi की जहरीली हवा का इलाज! Dyson के ये नए स्मार्ट टू इन वन एयर प्यूरिफायर देंगे हेल्दी ब्रीदिंग, इतनी है कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola