हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

धमकी भरे कॉल्स को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Cyber Crime Alert Government Advisory : टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने धमकी भरी कॉल्स को लेकर एक एडवाइजरी जारी की हैं। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगर आपके पास इस तरह की कॉल्स आती है तो  कोई भी जानकारी साझा न करें ।

विज्ञापन

Cyber Crime Alert Government Advisory : साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी फोन कर किसी परिचित के जेल में होने की बात कहकर पैसे मांगे जाते हैं तो कभी किसी और बहाने से पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती है। अब सरकार ने ऐसे मामलों को संज्ञान में लेते हुए चेतावनी जारी की है। दरअसल कॉल करके साइबर ठग मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देते हैं और डराते है कि मोबाइल नंबरों का गलत इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा रहा है।

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने  दी  लोगों को सलाह   

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने  धमकी भरी कॉल्स को लेकर एक एडवाइजरी जारी की हैं। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगर आपके पास इस तरह की कॉल्स आती है तो  कोई भी जानकारी साझा न करें । साइबर अपराधी ऐसी कॉल्स के माध्यम से आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। साइबर ठग कॉल या व्हाट्सएप कॉल करके कॉलृअपने आप को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डरा-धमकाकर  ठगी करता है।  टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने कहा कि विभाग कभी भी लोगों को कनेक्शन काटने की धमकी देने वाली कॉल नहीं करता है।  ऐसी कॉल आने पर अपनी कोई भी निजी जानकारी न दें। किसी भी संदिग्ध कॉल की रिपोर्ट राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल  पर करें।

साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम

 सरकार ने साइबर क्राइम या फ्रॉड होने पर सरकार ने नागरिकों को संचार साथी पोर्टल ‘चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस’ सुविधा पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने को कहा है ।”चक्षु” पोर्टल पर  नागरिक साइबर फ्रॉड के बारे में शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।नागरिक संचार साथी पोर्टल ‘अपने मोबाइल कनेक्शन जानें’ सुविधा पर अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन की जांच कर सकते हैं और किसी भी मोबाइल कनेक्शन की रिपोर्ट कर सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें