Flipkart Winter Fest Sale: फ्लिपकार्ट फिर एक बार विंटर फेस्ट सेल के साथ वापस आ गया है, जिसमें सैमसंग फोन्स के अलावा कई स्मार्टफोन्स आधी कीमत पर मिल रहे हैं। सेल की शुरुआत आज यानी 23 दिसंबर से हो गई है जो 31 दिसंबर को खत्म होगी। कंपनी सेल के दौरान कई बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रही है। अगर आपने फ्लिपकार्ट की बिग ईयर-एंड सेल और सुपर वैल्यू डेज सेल को मिस कर दिया है तो कंपनी अब आपको एक और मौका दे रही है।
वहीं अगर आप काफी समय से एक हाई-एंड सैमसंग फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ऐसा करने का ये एक बेहतरीन मौका है। Samsung Galaxy S 22 5G और Nothing Phone (2) को आप इस सेल में बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइये सभी डील्स के बारे में जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S22 5G
सैमसंग का ये फोन इस वक्त 56% डिस्काउंट पर मिल रहा है। जबकि डिवाइस का एक्चुअल प्राइस 85,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान आप इसे केवल 36,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। एक्सचेंज ऑफर लगाने पर कंपनी एक्स्ट्रा 25,550 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
कुछ मॉडल्स पर तो 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। सैमसंग के इस फोन में 6.1 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है। फोन 50-मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा से लैस है। इस फोन में 3700mAh की बैटरी है जो स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिप के साथ आता है।
वीडियो से जानें इस फोन के बारे में
Nothing Phone (2)
Nothing Phone (2) पर भी सेल के दौरान डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर कंपनी फ्लैट 10 हजार रुपये की छूट दे रही है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Federal Bank Credit कार्ड से इसे खरीदने पर कंपनी एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट दे रही है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 4700 mAh की बैटरी मिलती है।
MOTOROLA Edge 40
Flipkart Winter Fest सेल में MOTOROLA Edge 40 भी काफी सस्ते में मिल रहा है। 24% डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 26,499 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 34,999 रुपये है। इस फोन को भी Federal Bank Credit कार्ड और IDFC FIRST Bank Credit कार्ड से खरीदने पर कंपनी 10% का ऑफ दे रही है। फोन पर 26,499 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
15 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
17 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
19 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines