Samsung के डेढ़ लाख वाले फोन के धड़ाम गिरे दाम, आधी हुई कीमत; जानें कहां मिल रहा ये खास ऑफर

Samsung Galaxy S23 Ultra Discount Offer: फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी S23 Ultra इन दिनों काफी सस्ते में मिल रहा है क्योंकि जल्द ही S25 सीरीज आ रही है। ऐसे में अभी इस डिवाइस को सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका है।

Samsung Galaxy S23 Ultra Discount Offer

Samsung Galaxy S23 Ultra Discount Offer: क्या आप भी इन दिनों एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो Flipkart-Amazon की ये बेस्ट डील बिलकुल भी मिस न करें। दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों सेल चल रही है जिसमें Samsung का Galaxy S23 Ultra जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और हाई-एंड फीचर्स के लिए जाना जाता है, अब दोनों जगह काफी सस्ते में मिल रहा है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में न सिर्फ शानदार फोटोग्राफी के लिए 200MP कैमरा मिलता है बल्कि डिवाइस हैवी टास्क भी आसानी से हैंडल कर सकता है लेकिन दोनों जगह प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानें कहां से आप ये फोन सस्ते में खरीद सकते हैं…

Flipkart दे रहा 47% तक की बड़ी छूट

Samsung Galaxy S23 Ultra Discount Offer:

Samsung Galaxy S23 Ultra का लॉन्च प्राइस 1,49,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट इस फोन पर 47% तक की बड़ी छूट दे रहा है, जिसके बाद इस फोन को आप सिर्फ 78,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आप बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। अगर बजट की दिक्कत है तो सिर्फ 2,792 रुपये प्रति महीने की EMI ऑप्शन भी इसे बेस्ट डील बना देता है।

Amazon पर मिल रहा सबसे सस्ता S23 Ultra

Samsung Galaxy S23 Ultra Discount Offer:

दूसरी तरफ Amazon तो इस फोन पर Flipkart से भी जबरदस्त डील दे रहा है। जहां से आप इस Samsung Galaxy S23 Ultra पर पूरे 51% तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। यानी, इसे आप अभी सिर्फ 72,999 में अपना बना सकते हैं। इसके अलावा Amazon एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है जहां से आप पुराने फोन पर सीधे 27,550 रुपये तक बचा सकते हैं, जिससे फोन का प्राइस और भी ज्यादा कम हो जाता है। चलिए अब फोन के कुछ फीचर्स भी जानें…

Samsung Galaxy S23 Ultra के खास फीचर्स

कैसा है डिजाइन और डिस्प्ले?

Samsung Galaxy S23 Ultra में प्रीमियम ग्लास बैक पैनल और एल्यूमिनियम फ्रेम देखने को मिलता है। ये डिवाइस IP68 सर्टिफाइड है, जो इसे पानी और धूल से बचा सकता है। फोन में 6.8-इंच की बड़ी Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जिसका पीक ब्राइटनेस 1750 निट्स है और ये गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

परफॉर्मेंस में भी दमदार

फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टी-टास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है। डिवाइस में 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है।

SAMSUNG Galaxy S23 Ultra 5G (Phantom Black, 256 GB)

होगी नेक्स्ट लेवल फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जो हर तस्वीर को प्रोफेशनल लुक देता है। डिवाइस में साथ ही 10MP + 10MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी फोन बेस्ट है और इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ