Flipkart vs Amazon Sale Deals on iPhone 15: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स के साथ प्रोडक्ट बेच रही है। अगर आप उन ग्राहकों में से एक हैं जो आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों प्लेटफॉर्म पर तगड़ी डील्स उपलब्ध हैं। भारी छूट के साथ आईफोन 15 को भी खरीदने का मौका मिल रहा है।
जी हा, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर फ्रीडम सेल के तहत मोबाइल फोन को सस्ते में बेचा जा रहा है। दोनों प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों को अलग-अलग डील्स के साथ फोन बेच रहे हैं। आईफोन 15 खरीदने का सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि अमेजन या फ्लिपकार्ट कहां पर आईफोन 15 को सस्ते में बेचा जा रहा है?
कहां मिल रहा आईफोन 15 पर ज्यादा डिस्काउंट?
फ्लिपकार्ट पर फ्लैगशिप सेल और अमेजन पर फ्रीडम सेल चल रही है। इसके तहत आईफोन के अलग-अलग मॉडल्स पर भारी छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 को 12 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। जबकि, अमेजन पर आईफोन 15 को 10 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आईफोन 15 किन-किन ऑफर्स के साथ मिल रहा है, आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें- Realme के बजट फ्रेंडली फोन की इस दिन से शुरू होगी सेल
Flipkart Flagship Sale: iPhone 15 Discount & Offers
फ्लिपकार्ट फ्लैगशिप सेल के दौरान आईफोन 15 की कीमत पर सीधा 12 प्रतिशत तक का छूट मिल रहा है। ऐसे में आप आईफोन 15 का 128GB वेरिएंट 79,600 रुपये की जगह 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप बैंक ऑफर को अप्लाई करते हैं तो Flipkart Axis Bank Card पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं। ये कार्ड न हो और आप पहली बार फ्लिपकार्ट यूपीआई से पेमेंट करने की सोच रहे हैं तो 1000 रुपये की छूट हासिल कर सकते हैं। आईफोन 15 को खरीदने के लिए अगर आप एक अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल का फोन चेंज करते हैं तो 53,150 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है, लेकिन इसके लिए टर्म्स एंड कंडीशन्स हैं।
Amazon Freedom Sale: iPhone 15 Discount & Offers
अमेजन फ्रीडम सेल में आईफोन 15 की कीमत पर 10% का डिस्काउंट मिल रहा है। आप यहां से आईफोन 15 का 128 जीबी वेरिएंट 79,600 रुपये की जगह 71,290 रुपये में खरीद सकते हैं। चुनिंदा कार्ड पर 4000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल पेमेंट के दौरान करने पर आपको भी डिस्काउंट मिल सकता है। इस फोन पर 55000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। बस इस ऑफर का फायदा आपको तब ही मिलेगा जब आप एक अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाले फोन को एक्सचेंज कराएंगे।
ये भी पढ़ें- Independence Day पर 50GB डेटा बिल्कुल Free!
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
15 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
18 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
20 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
21 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines