Flipkart vs Amazon Cheapest iPhone 16: दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आए दिन सेल की शुरुआत करते रहते हैं। दोनों ही प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक ऑफर्स के साथ स्मार्टफोन, ईयरबड्स, लैपटॉप, टैब आदि गैजेट्स छूट के साथ लिस्टेड होते हैं। कई बार हमारे लिए समझना मुश्किल हो जाता है किस वेबसाइट पर कितना ज्यादा मुनाफा हो सकता है। अगर आप आईफोन 16 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास मौका अच्छा है। आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट या अमेजन की साइट पर आईफोन 16 कितनी छूट के साथ मिल रहा है।
Flipkart vs Amazon: आईफोन 16 की कीमत में फर्क
अमेजन पर आईफोन 16 का 128 GB वेरिएंट 73,500 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 का 128 GB वेरिएंट 69,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, दोनों प्लेटफॉर्म पर विभिन्न ऑफर्स उपलब्ध हैं जिससे आईफोन 16 और भी सस्ता हो सकता है।
iPhone 16 Price Discount Offers
आईफोन 16 को 8% छूट के साथ अमेजन पर लिस्ट किया गया है। 79,900 रुपये की जगह 73,500 रुपये में आईफोन 16 खरीदने के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर 12% छूट के साथ आईफोन 16 लिस्टेड है और इसको 79,900 रुपये की जगह 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं। दोनों प्लेटफॉर्म पर आईफोन 16 को बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। अन्य ऑफर्स के जरिए अमेजन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।
Flipkart vs Amazon: आईफोन 16 पर बैंक ऑफर्स
बात करें बैंक ऑफर्स की तो अमेजन पर आईफोन 16 को खरीदने के लिए बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 4000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड पर 4 हजार रुपये की इंस्टेंट छूट दी जा रही है। EMI ऑप्शन के अलावा कैशबैक जैसे ऑफर्स भी शामिल हैं। जबकि, फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स के तहत सिर्फ फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक दिया जा रहा है। इस कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। अन्य बैंक कार्ड और ईएमआई ऑफर्स उपलब्ध नहीं है।
ये भी पढ़ें- Apple WWDC 2025: एप्पल के बड़े इवेंट से पहले iOS 26 और AirPods के फीचर्स लीक, मिल सकता है बहुत कुछ
iPhone 16 Exchange Offers
अमेजन पर आईफोन 16 पर अधिक एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां आईफोन 16 का 128 जीबी वेरिएंट 64,150 रुपये तक के एक्सचेंज छूट के साथ है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 को 45,150 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध किया गया है। हालांकि, दोनों पर टर्म्स एंड कंडीशन्स उपलब्ध हैं और इसके तहत अगर आपका एक्सचेंज किया जाने वाला फोन आता है तो पूरे-पूरे एक्सचेंज छूट का फायदा मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- OnePlus 13s Launch: वनप्लस का पावरफुल बैटरी वाला 5G Smartphone लॉन्च, जानें कीमत, खासियत और सेल डेट
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
4 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
6 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines