Flipkart vs Amazon Discount offer on iPhone 13: सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया iPhone 13, पावरफुल और कॉम्पैक्ट iPhone एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए अभी भी एक बेस्ट ऑप्शन है। फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स दिग्गज इस वक्त इस फोन पर भारी छूट दे रहे हैं। अगर आप भी काफी वक्त से एक नया और सस्ता आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ये मौका बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। चलिए इस खास डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
डिस्काउंट ऑफर: Flipkart vs Amazon
iPhone 13 पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर को देखें तो, अमेजन इस वक्त बिना किसी बैंक ऑफर के ज्यादा बेहतर डील दे रहा है। अमेज़न से आप अभी इस फोन को सिर्फ 48,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि फ्लिपकार्ट पर अभी ये फोन 53,999 रुपये में मिल रहा है। हालांकि फ्लिपकार्ट 5901 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दे रहा है जिसके फोन की कीमत काफी कम हो जाती है।
iPhone 13 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 13 में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले, एक पावरफुल A15 बायोनिक चिप और 12MP फ्रंट कैमरे के साथ पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सिस्टम मिलता है जिसमें 12MP प्लस 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। जबकि Apple ने बैटरी डिटेल्स को लेकर कुछ नहीं बताया लेकिन रिपोर्ट की मानें तो ये डिवाइस 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लगभग 3240mAh की बैटरी ऑफर करता है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
2024 में खरीदें या नहीं?
दो साल से ज्यादा पुराना होने के बावजूद, iPhone 13 अभी भी कई पावरफुल स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है। A15 बायोनिक चिप 2024 में भी शानदार परफॉर्मेंस दे रही है, जो डेली यूज के साथ गेमिंग और यहां तक कि फोटो वीडियो एडिटिंग में भी बेस्ट है। हमारी टीम में भी कुछ लोग इस फोन को काफी वक्त से यूज कर रहे हैं और अभी भी फोन में कोई ऐसा मेजर इश्यू नहीं है।
आप इसे 2024 में भी खरीद सकते हैं। डिवाइस 6.1 इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आता है, जो वीडियो देखने या वेब ब्राउज करने के लिए बेस्ट है। फोन में आपको 128GB से लेकर 512GB तक अलग अलग स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
16 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines