Flipkart Valentine Sale iPhone 16 Discount Offer: क्या आप भी काफी टाइम से एक नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए एक और मौका लेकर आया है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अब Valentines Days Sale शुरू हो गई है जिसमें iPhone 16 और 16 Plus पर बड़ी छूट मिल रही है। फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ आप दोनों ही फोन पर
9 हजार रुपये तक बचा सकते हैं जिससे यह एक शानदार डील बन जाती है। यही नहीं फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिससे डिवाइस की कीमत काफी ज्यादा कम हो जाती है। चलिए इस बेस्ट डील पर एक नजर डालते हैं…
iPhone 16 और 16 Plus पर डिस्काउंट ऑफर
सबसे पहले इस सीरीज के बेस मॉडल iPhone 16 की बात करते हैं। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट से बिना किसी ऑफर के 74,900 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने लगभग 80 हजार रुपये में लॉन्च किया था। यानी अभी फोन पर फ्लैट 5 हजार की छूट मिल रही है। यही नहीं फोन पर ICICI Bank Credit Non EMI, Kotak Bank क्रेडिट कार्ड और SBI Credit Card पर 4 हजार की छूट मिल रही है जिससे डिवाइस की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है।
वहीं, इस सीरीज के प्लस मॉडल पर भी ऐसा ही ऑफर देखने को मिल रहा है। कंपनी ने प्लस मॉडल को 89,900 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 84,900 रुपये में अपना बना सकते हैं। यानी इस फोन पर भी 5 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, इस फोन पर भी ICICI Bank Credit Non EMI, Kotak Bank क्रेडिट कार्ड और SBI Credit Card पर 4 हजार की छूट मिल रही है। ऑफर के साथ कुल दोनों डिवाइस पर 9 हजार की छूट मिल रही है। ऐसे में इन ऑफर्स के साथ ये डिवाइस एक बेस्ट डील बन जाते हैं।
क्या अभी iPhone 16 खरीदना चाहिए?
iPhone 16 Plus, iPhone 16 जैसा ही है, बस फर्क सिर्फ स्क्रीन साइज और बैटरी में है। इसमें iPhone 16 की सभी खूबियां मौजूद हैं, जिसमें कैमरा कंट्रोल, Apple A18 प्रोसेसर और रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम शॉट भी ले सकता है। फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। iPhone 16 में 6.1-इंच का डिस्प्ले है, जो शायद सभी को पसंद न आए। दूसरे iPhone 16 Plus के साथ, आपको बहुत बड़ी बैटरी मिलेगी। अगर आप फोन ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो iPhone 16 Plus आपके लिए बेहतर ऑप्शन होगा।
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर! 10 फरवरी से बंद हो जाएंगे ये तीन खास प्लान
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
58 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines