Flipkart Valentine Days Sale: अगर आप भी प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart Valentine Days Sale आपके लिए नए फोन खरीदने का बेस्ट टाइम है। दरअसल, इस सेल में सैमसंग का गैलेक्सी S23 अल्ट्रा भारी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन में गैलेक्सी AI फीचर्स के साथ-साथ एक पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, एक क्वाड कैमरा सेटअप, एक बड़ा डिस्प्ले और S पेन सपोर्ट मिलता है।
यही नहीं डिवाइस में नए AI फीचर्स भी हैं जो वर्तमान में Android 15-बेस्ड One UI 7 रिलीज के साथ Galaxy S25 Ultra में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए AI फीचर्स वाला नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप फ्लिपकार्ट पर Galaxy S23 Ultra की प्राइस चेक कर सकते हैं। डेढ़ लाख में लॉन्च हुआ ये फोन अभी सेल में आधी कीमत पर मिल रहा है। चलिए इस धमाकेदार डील के बारे में जानें…
Samsung Galaxy S23 Ultra Discount offer
सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा अभी फ्लिपकार्ट पर 73,399 रुपये में लिस्टेड है। जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 1,49,999 यानी डेढ़ लाख रुपये है। अगर आप HDFC Bank Credit Card EMI का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1200 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जिससे कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है। यही नहीं आप फोन को 2,581 रुपये महीना की EMI के साथ भी खरीद सकते हैं। चलिए फोन के फीचर्स भी जानें…
Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिवाइस में 6.8 इंच का बड़ा AMOLED क्वाड HD+ पैनल और 120hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है और इसमें 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल रही है।
200MP का दमदार कैमरा
कैमरे की बार करें तो डिवाइस 200MP OIS प्राइमरी लेंस और 12MP अल्ट्रा वाइड, 10MP 3x टेलीफोटो और 10MP 10x टेलीफोटो रियर कैमरा के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन के फ्रंट में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
22 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines