हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Google Pay, PhonePe और Paytm को टक्कर देने आया Flipkart, लॉन्च की UPI Service

Flipkart UPI Service: ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी चुनिंदा यूजर्स के साथ पिछले कई हफ्तों से इसकी टेस्टिंग कर रही थी।

विज्ञापन

Flipkart UPI Service: क्या आप भी UPI पेमेंट्स के लिए Google Pay, PhonePe या Paytm का यूज करते हैं तो बता दें पेमेंट के लिए अब आपके पास एक और ऑप्शन आ गया है। जी हां, इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने भी अपनी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस शुरू की है। कंपनी ने इसके लिए एक्सिस बैंक के साथ कोलैबोरेशन किया है, जिसे कंपनी ने Flipkart UPI के नाम से पेश किया है।

2023 से कंपनी कर रही थी तैयारी

जानकारी के अनुसार ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट 2023 से ही यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पेश करने की तैयारी कर रहा था। जिसे अब कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले चुनिंदा यूजर्स के साथ कंपनी पिछले कई हफ्तों से इसकी टेस्टिंग कर रही थी।

ये भी पढ़ें : IPhone 16 Series का Price और फीचर्स Leak! जानिए इस बार क्या कुछ मिलेगा खास

यूपीआई आईडी करनी होगी क्रिएट

यूजर्स Flipkart UPI Service का यूज करके मर्चेंट और किसी व्यक्ति दोनों को पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको फ्लिपकार्ट ऐप पर एक यूपीआई आईडी क्रिएट करनी होगी। आप बिना किसी दूसरे ऐप पर स्विच किए सीधे फ्लिपकार्ट से ही बिल पेमेंट भी कर सकते हैं। कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि यूपीआई सर्विस को एक्सिस बैंक के साथ मिलकर शुरू किया गया है।

Android यूजर्स कर सकते हैं यूज

शुरुआत में Flipkart UPI खास तौर पर Android यूजर्स को सर्विस ऑफर करेगा। इच्छुक ग्राहक @fkaxis हैंडल का उपयोग करके UPI सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिससे वे सीधे फ्लिपकार्ट ऐप के जरिए से फंड ट्रांसफर और चेकआउट पेमेंट्स कर सकेंगे।

15 से 20 मिलियन डॉलर किए इन्वेस्ट

बता दें कि कंपनी ने ये कदम सुपर.मनी के साथ फिनटेक क्षेत्र में फ्लिपकार्ट की एंट्री के बाद उठाया है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स लीडर के पास इसके मेजॉरिटी स्टेक हैं और उसने इसमें कुल 15-20 मिलियन डॉलर के बीच निवेश किया है। अमेजन की तरह फ्लिपकार्ट भी अब अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस देने और बिना किसी थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स पर रीडायरेक्ट किए पेमेंट करने की सुविधा दे रहा है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें