हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Flipkart Upcoming Sale: फ्लिपकार्ट पर होने वाली है धमाका सेल की शुरुआत, इतने रुपये तक कर सकेंगे बचत

विज्ञापन

Flipkart Upcoming Sale: फ्लिपकार्ट सेल में सामान खरीदने के लोग इंतजार करते हैं। खास अवसर पर या फिर त्योहार के मौके पर इन सेल की शुरुआत होती है। सिर्फ इतना ही नहीं बीच- बीच में भी कई तरह के सेल देखने को मिलते हैं। जिसमें खरीदारी कर लोग हजारों रुपये की बचत करते हैं। अगर आप भी कोई स्मार्टफोन या फिर घर के लिए सामान खरीदना चाहते हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लें। फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होने वाली है। इसमें आपको डिस्काउंट कूपन, एक्सचेंज ऑफर के साथ ही कई डील मिलने वाले हैं। यहां जानिए अपकमिंग सेल की डेट और इससे जुड़ी सभी डिटेल्स।

FLIPKART MOBILES BONANZA SALE

फ्लिपकार्ट पर इस सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल में 11 से 17 सितंबर के बीच स्मार्टफोन खरीद कर पैसे बचा सकते हैं। वहीं अगर इस सेल के फायदे की बात करें तो इसमें EMI, एक्सचेंज ऑफर, फ्लिपकार्ट पे लेटर, HDFC, ICICI, Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर बैंक ऑफर शामिल है। आपको बताते चलें कि सभी फोन की कीमत के अनुसार इस पर डिस्काउंट है।

यह भी पढ़ें: iPhone 15 लॉन्च होते ही बंद हुए ये 4 मॉडल, जानें नाम और कीमत

GRAND HOME APPLIANCES SALE

इस ऑफर के तहत आप घर का सामान खरीद कर लगभग 75 % तक की बचत कर सकते हैं। खासतौर पर टीवी खरीदने वालों के लिए ये एक सुनहरा मौका है। इस सेल की शुरुआत 10 सितंबर को हुई थी। 16 सितंबर तक इस सेल के तहत घर का सामान खरीद सकते हैं। इसमें टीवी, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशिन, पंखे, माउस और इलेक्ट्रोनिक सामान शामिल हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale

फ्लिपकार्ट का सबसे चर्चित सेल में से एक Flipkart Big Billion Days Sale है। इस सेल के लिए लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। इसकी शुरुआत 3 से 10 अक्टूबर के बीच होने वाली है। इसमें ऑनलाइन सामान खरीद कर लोग लगभग आधा पैसा की बचत कर लेते हैं। इसमें ज्यादातर लोग महंगे फोन, गैजेट्स और घर के लिए सामान खरीदते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें