iPhone 15 Discount Offer: हाल ही में फ्लिपकार्ट पर Super Value Days सेल शुरू हुई है जिसमें स्मार्टफोन से लेकर कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट मिल रही है। ये सेल 14 दिसंबर से लाइव हुई है और 18 दिसंबर तक चलेगी। सेल के दौरान आईफोन्स पर तो सबसे जबरदस्त डील्स देखने को मिल रही हैं। फिर एक बार इस सेल में iPhone 15 की कीमत कम हो गई है। हालांकि अगर इस डिस्काउंट को पिछली सेल से कंपेयर करें तो ये ऑफर उतना जबरदस्त नहीं है लेकिन फिर भी आप चाहें तो डिवाइस को अभी काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पेज के मुताबिक सेल में डिवाइस पर सीधे 8,901 रुपये की छूट मिल रही है। चलिए इस डील के बारे में जानें…
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 15 इस वक्त बिना किसी ऑफर के 60,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि डिवाइस का एक्चुअल प्राइस 69,900 रुपये है। फोन पर कंपनी 12% तक की छूट दे रही है यानी आप डिवाइस पर 8,901 रुपये तक बचा सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस पर HDFC Bank Credit Card EMI के जरिए 10% तक की छूट मिल रही है। जो इस डील को और भी खास बना देता है।
iPhone 15 पर एक्सचेंज ऑफर
इतना ही नहीं कंपनी iPhone 15 पर जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जिससे फोन का प्राइस काफी कम हो जाता है। एक्सचेंज डील में आप 38 हजार रुपये तक की छूट ले सकते हैं। हालांकि ये डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है। अगर आप आईफोन 13 एक्सचेंज कर रहे हैं तो सीधे 24,000 रुपये तक फोन पर बचा सकते हैं जो iPhone 15 के प्राइस को काफी कम कर देता है। वहीं, अगर आप Android फोन को एक्सचेंज करते हैं तो ये वैल्यू और कम हो सकती है लेकिन फ्लैगशिप फोन पर आपको अच्छी एक्सचेंज डील मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : iOS 18.2 Update: लाखों iPhone यूजर्स को एप्पल का बड़ा तोहफा! आ गया ChatGPT और इतना कुछ
यहां भी मिल रहा iPhone 15 सस्ते में
एप्पल के आईफोन 15 पर विजय सेल्स भी जबरदस्त डील दे रहा है। यहां से आप इस डिवाइस को सिर्फ 65,700 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि बैंक ऑफर के साथ फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। ICICI Bank Credit/Debit Card और SBI Bank Credit Card पर आप 4 हजार रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं जिससे इसका प्राइस और भी कम हो जाता है। बैंक डील के साथ डिवाइस की कीमत फ्लिपकार्ट डील जैसी हो जाती है।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
12 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines