Flipkart Super Cooling Days Sale Discount on AC: फ्लिपकार्ट फिर से एक नई सेल के साथ वापस आ गया है। इस बार कंपनी खास तोर पर AC पर जबरदस्त छूट दे रही है। जी हां, प्लेटफार्म पर सुपर कूलिंग डेज सेल जारी है जो 23 मई तक चलेगी। ऐसे में अगर आप भी काफी वक्त से एक नया AC खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। खास बात यह है कि इस सेल में ब्रांडेड AC भी आधी कीमत पर मिल रहे हैं। वहीं हम आपके लिए सेल में मिल रहे 3 बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। लिस्ट में मौजूद एक AC तो AI फीचर्स भी ऑफर कर रहा है। चलिए इनके बारे में जानते हैं…
Godrej 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC
लिस्ट के पहले AC की बात करें तो इसमें हमने Godrej का 5-In-1 कनवर्टिबल कूलिंग 2023 मॉडल का 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एयर कंडीशनर ऐड किया है। कंपनी इस AC पर अभी 31% की छूट दे रही है जिसके बाद आप इसे बिना किसी ऑफर के सिर्फ 30,990 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 45,400 रुपये है। No cost EMI के साथ तो आप AC को 5,165/मंथ की आसान किस्त पर खरीद सकते हैं। जबकि HDFC Bank Credit Card EMI से खरीदने पर कंपनी 2000 रुपये की छूट दे रही है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
Voltas 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC
Flipkart सेल में फिर से इस Voltas के 1.5 टन 3 Star Split Inverter AC पर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। कंपनी इस AC पर 49% तक की छूट दे रही है जिसके बाद आप इस AC को सिर्फ 31,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि इस AC का एक्चुअल प्राइस 45,400 रुपये है। देखा जाए तो सेल में इस एयर कंडीशनर पर भी जबरदस्त डील मिल रही है। इस AC को भी HDFC Bank Credit Card EMI से खरीदने पर कंपनी 2000 रुपये की छूट दे रही है।
LG AI Convertible 6-in-1 Cooling 2024 Model 1.5 Ton 3 Star Split AC
LG कंपनी की तरफ से आने वाले इस AC पर भी Flipkart सेल में जबरदस्त छूट मिल रही है। सेल के दौरान ये एयर कंडीशनर आधी कीमत पर मिल रहा है। जी हां, आप इस AC को अभी 52% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 37,290 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस AC पर भी No cost EMI का ऑप्शन मिल रहा है जहां आप 4,144 पर मंथ की किस्त पर भी इसे खरीद सकते हैं। जबकि कंपनी HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI से इसे खरीदने पर 2000 रुपये की छूट दे रही है। खास बात यह है कि इस AC में आपको एलजी का अनोखा एआई डुअल इन्वर्टर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ Varied Speed डुअल रोटरी कंप्रेसर देखने को मिलता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines