Flipkart Super Cooling Days 2024: गर्मी बढ़ चुकी है और इससे राहत पाने के लिए क्या आप भी एयर कंडीशनर खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हा, तो आपके पास सस्ते में एसी खरीदने का मौका है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर सुपर कूलिंग डेज की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान कई प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। टीवी, फ्रिज और एयर कंडीशनर समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। फिलहाल, हम आपके लिए ऐसे 5 स्टार रेटिंग वाले एसी लेकर आए हैं जिन्हें भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
Flipkart Super Cooling Days Sale End Date
फ्लिपकार्ट की ओर से सुपर कूलिंग डेज सेल की शुरुआत कर दी गई है। इस दौरान गर्मी से राहत दिलवाने वाले प्रोडक्ट्स आधे दाम में खरीदे जा सकते हैं। दरअसल, सेल के दौरान पंखा, कूलर, एसी और फ्रिज आदि छूट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सुपर कूलिंग डेज सेल का फायदा आप 23 अप्रैल 2024 तक उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि AC को कितने प्रतिशत छूट के साथ खरीदा जा सकता है?
इन 5 स्टार रेटिंग AC पर मिल रही है भारी छूट
पैनासोनिक AC पर छूट
पैनासोनिक का 7 इन 1 कन्वर्टिबल ट्रू एआई मोड एसी भारी छूट के साथ मिल रहा है। आप इस मैटर इनेबल्ड 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी को 29% छूट के साथ खरीद सकते हैं। वाई-फाई कनेक्टिंग फीचर के साथ आने वाला ये एसी 63,400 रुपये की जगह 44,990 रुपये में मिल रहा है। आप बैंक ऑफर के अलावा एक्सचेंज छूट का फायदा भी उठा सकते हैं। पुराना एसी बदलकर आप 5,400 रुपये की छूट पा सकते हैं।
LG के AC पर छूट
एलजी एआई कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग 2024 मॉडल एसी पर 47% तक की छूट मिल रही है। आप 1 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर 4 वाले एसी को 75,990 रुपये की जगह 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस एयर स्विंग एचडी फिल्टर एंटी-वायरस प्रोटेक्शन एसी में विराट मोड और एडीसी सेंसर मिलता है। इस पर भी 5,400 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।
Realme के AC पर छूट
रियलमी टेकलाइफ 2024 मॉडल पर 51% तक छूट मिल रही है। ये 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर स्मार्ट एसी वाई-फाई कनेक्ट के साथ आता है। इसमें भी वाई-फाई कनेक्टिविटी फीचर है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 65,999 रुपये की जगह 31,990 रुपये है।
Voltas के AC पर छूट
वोल्टास 2023 मॉडल पर भी छूट मिल रहा है। आप 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी को 50% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आप इस एसी को 75,990 रुपये की जगह 37,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस ऑफर का फायदा फ्लिपकार्ट पर चल रही सुपर कूलिंग डेज सेल में मिल सकता है।
CARRIER के AC पर छूट
कैरियर 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी पर 44% छूट मिल रही है। आप इस एयर कंडीशनर को 76,090 रुपये की जगह 41,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा है। आप पुराने एसी को बदलकर 5,400 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Infinix Note 40 Pro पर ऐसे मिल रही है भारी छूट
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
15 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
17 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
19 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines