Flipkart Smartphones Festive Days Sale: दिवाली तो चली गई लेकिन अभी भी फेस्टिव ऑफर्स खत्म नहीं हुए हैं। फ्लिपकार्ट ने तो दिवाली ऑफर्स को एक्सटेंड कर दिया है यानी अब आप इन ऑफर्स का मजा 7 नवंबर तक ले सकते हैं। इस दौरान अभी भी iPhones पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। अगर आप iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही टाइम हो सकता है, क्योंकि कई मॉडल्स पर कीमतें काफी कम हो गई हैं। खासकर एक iPhone मॉडल पर तो पूरे 25 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौन से iPhone मॉडल्स पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स और कितनी कम हो गई है इनकी कीमतें…
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 इस वक्त बिना किसी ऑफर के 57,999 रुपये में लिस्टेड है। HDFC बैंक कार्ड के जरिए कंपनी इस आईफोन मॉडल पर 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिससे फोन का लास्ट प्राइस 54,999 रुपये हो जाता है। इसके अलावा फोन पर नो कॉस्ट EMI भी मिल रही है जहां से आप इसे 4,833 रुपये हर महीने पर खरीद सकते हैं।
iPhone 15 Plus पर डिस्काउंट ऑफर
iPhone 15 Plus पर भी फ्लिपकार्ट काफी अच्छा डिस्काउंट दे रहा है जो इस वक्त बिना किसी ऑफर के 66,999 रुपये में लिस्टेड है। HDFC बैंक कार्ड के जरिए कंपनी इस आईफोन मॉडल पर भी 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिससे फोन का लास्ट प्राइस 63,999 रुपये हो जाता है। इसके अलावा फोन पर नो कॉस्ट EMI भी मिल रही है जहां से आप इसे 5,333 रुपये हर महीने पर खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale: दिवाली गई पर डील्स नहीं…ये 5 फोन लूट लो अभी भी सस्ते में
iPhone 15 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
iPhone 15 Pro पर भी फ्लिपकार्ट जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है जो इस वक्त बिना किसी ऑफर के 1,09,900 रुपये में लिस्टेड है। जबकि इसका लॉन्च प्राइस 1,34,900 रुपये है यानी फोन पर 25 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी इस सीरीज के टॉप हाई एंड मॉडल iPhone 15 Pro Max पर भी डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इसकी कीमत बिना किसी ऑफर के 1,34,900 रुपये हो गई है।
संबंधित खबरें
अब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
29 mins agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
17 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
19 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
23 hrs agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
2 days agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
2 days agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines