हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Flipkart Sell Back Program: फ्लिपकार्ट पर अब पुराने फोन बेच सकेंगे यूजर्स, जानिए कैसे

विज्ञापन
Flipkart Sell Back Program

 

Flipkart Sell Back Program: देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए नए- नए फीचर्स और ऑफर्स लाती रहती है ताकि वह कंपनी के साथ जुड़े रहें। इसी कड़ी में बंपर डिस्काउंट और अच्छी कीमत पर मोबाइल बेचने वाला फ्लिपकार्ट अब फोन खरीदने भी वाला है और वो भी अच्छी कीमत पर। इसके लिए फ्लिपकार्ट ने एक सेल बैक प्रोग्राम शुरू किया है।

अभी पढ़ें – Airtel XSafe: घर की रखवाली करेगा ये जबरदस्त डिवाइस, जानिए खासियत और कीमत

विज्ञापन

क्या है फ्लिपकार्ट का सैल बैक प्रोग्राम ?

फ्लिपकार्ट सैल बैक प्रोग्राम ग्राहकों को अपने फोन को अपग्रेड करने की अनुमति देता है। आप अपने इस्तेमाल किए गए फोन को बेचकर और बाय-बैक वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

कंपनी के अनुसार, फ्लिपकार्ट ग्राहकों को एक मजबूत और विश्वसनीय री-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक रीच देता है और “सेल-बैक प्रोग्राम” का शुभारंभ उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी के अनुसार, यह प्रोसेस क्विक पेमेंट, क्विक डोरस्टेप पिक-अप और एक आकर्षक कीमत प्रदान करती है। फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं को इन मोबाइल फोन को बेचने और कमाई के साथ कोई अन्य प्रोडक्ट खरीदने की अनुमति देता है।

अभी पढ़ें – Amazon Great Indian Festival Sale 2022: 2000 रुपए से भी कम में मिल रहा शानदार फ्रिज, जल्द ऐसे उठाएं लाभ

विज्ञापन

Flipkart Sell Back Program: फ्लिपकार्ट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से बेचें फोन

– सबसे पहले फ्लिपकार्ट ऐप खोलें और बॉटम बार में कैटेगरी सेक्शन से “सेल बैक” विकल्प पर टैप करें.
– मोबाइल फोन के बारे में सभी जानकारी जैसे ब्रांड, मॉडल और IMEI नंबर दर्ज करें।
– इसके बाद आपको प्राइस रेंज दिखाई देगी।
– यदि आप कीमत से सहमत हैं, तो घर से पिकअप और वैल्यूएशन के लिए शुल्क के रूप में 1 रुपये का भुगतान करें।
– ऑर्डर की पुष्टि हो जाने के बाद, एक कर्मचारी 48 घंटों के भीतर आपके पास से फोन ले जाएगा।
– फोन ले जाने के 24 घंटे के बाद आपके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola