हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Flipkart Sale में खरीदें ये 3 सबसे सस्ते 5G फोन, कीमत 10 हजार रुपये से कम

Flipkart Sale Smartphone Under 10000: क्या आप भी 10 हजार रुपये के बजट में एक जबरदस्त 5G डिवाइस ढूंढ रहे हैं? तो फ्लिपकार्ट आपके लिए 3 बेस्ट ऑप्शन लाया है।

विज्ञापन

Flipkart Sale Smartphone Under 10000: क्या आप भी नया और सस्ता 5G फोन ढूंढ रहे हैं? तो फ्लिपकार्ट की सेल में इस बार कुछ बेहतरीन बजट 5G स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे 10 हजार रुपये से कम कीमत में भी 5G फोन खरीदना आसान हो गया है। हाई-स्पीड इंटरनेट और लेटेस्ट फीचर्स के साथ ये सस्ते 5G स्मार्टफोन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस सेल में उपलब्ध तीन सबसे सस्ते 5G फोन्स के बारे में…

REDMI 13c 5G (Startrail Green, 128 GB) (6 GB RAM)

रेडमी का यह फोन फ्लिपकार्ट की सेल में इस वक्त 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 13,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन आप इसे अभी सिर्फ 9,808 रुपये में अपना बना सकते हैं। डिवाइस पर सीधे 29% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। BOBCARD कार्ड के जरिए आप डिवाइस पर 1,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इस फोन में आपको 6 GB RAM और 128 GB ROM मिलती है। डिवाइस में 6.74 इंच का डिस्प्ले और 50MP रियर कैमरा मिलता है। फोन में 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : WhatsApp पर कॉल रिकॉर्डिंग संभव, 90% लोग नहीं जानते होंगे ये ट्रिक, देखें प्रोसेस

Infinix Hot 50 5G (Sleek Black, 128 GB) (4 GB RAM)

Flipkart Sale में Infinix Hot 50 5G भी इस वक्त 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। 12,999 रुपये के प्राइस पर लॉन्च हुआ ये डिवाइस इस वक्त सिर्फ 9,999 रुपये में मिल रहा है। IDFC FIRST Bank Credit EMI के जरिए आप फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। इस फोन में आपको 4 GB RAM और 128 GB ROM, 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। डिवाइस में 48MP + Depth सेंसर देखने को मिल है जबकि सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 5000 mAh की Lithium-ion Polymer बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन

itel P 55 5G (Mint Green, 128 GB) (6 GB RAM)

itel का ये फोन तो फ्लिपकार्ट की सेल में सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। इस डिवाइस को आप अभी सिर्फ 8,968 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि इसे 13,499 रुपये में पेश किया गया था जिस हिसाब से देखें तो फोन पर 33% तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। Flipkart Axis Bank Credit कार्ड के जरिए आप डिवाइस पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक ले सकते हैं। डिवाइस में 6 GB RAM, 50MP + 5MP रियर 8MP Front कैमरा और 5000 mAh की बैटरी मिल रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola