Sasta 5G Phone: क्या आप भी इन दिनों कोई सस्ता 5G फोन ढूंढ रहे हैं और आपका बजट 10 हजार रुपये से भी कम है, तो आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताएंगे जो इस प्राइस में काफी शानदार फीचर्स ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट की Super Value Days सेल में तो इस फोन पर खास डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। दरअसल इस फोन का नाम LAVA Blaze 2 5G है जो सेल में काफी सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस में 50MP का कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है जो इसे और भी जबरदस्त बना देती है। चलिए इस डिवाइस के बारे में जानें…
LAVA Blaze 2 5G पर डिस्काउंट ऑफर
लावा के इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था और ये अभी सेल में जबरदस्त डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन का एक्चुअल प्राइस 11,499 रुपये है लेकिन अभी सेल में आप इसे सिर्फ 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है। HDFC Bank Pixel Credit Card EMI के जरिए तो डिवाइस पर 1500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है जिसके बाद फोन की कीमत 7,499 रुपये हो जाती है जो एक अच्छा और सस्ता 5G फोन बन जाता है।
लगा सकते हैं ये जुगाड़
हालांकि इस डिवाइस पर कोई भी एक्सचेंज डील नहीं है, लेकिन आप चाहें तो अन्य किसी प्लेटफॉर्म पर अपने पुराने डिवाइस को बेच कर और ज्यादा पैसे बचा सकते हैं। पुराना फोन बेचने के लिए आप cashify जैसी वेबसाइट का यूज कर सकते हैं, जहां आपको पुराने फोन की अच्छी वैल्यू मिल सकती है। ये जुगाड़ नए फोन को खरीदने के लिए आपकी काफी मदद कर सकता है। चलिए अब लावा के इस डिवाइस के फीचर्स भी जानते हैं…
LAVA Blaze 2 5G के फीचर्स
Lava के इस डिवाइस में 6.56 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्मूथ स्क्रॉलिंग और फास्ट गेमिंग में मदद करता है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6020 – 7nm प्रोसेसर मिल रहा है। यह एक एंट्री-लेवल 5G प्रोसेसर है जो रोजाना के कामों को अच्छे से हैंडल कर सकता है। लावा ब्लेज 2 5G में पीछे की तरफ सिंगल AI कैमरा सेटअप है।
मेन कैमरा 50MP का है और 0.08MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। अच्छी रोशनी में तस्वीरें ठीक आती हैं लेकिन लो लाइट में थोड़ा निराश कर सकता है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। आप इस फोन पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। साथ ही, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines