Flipkart Smartphone Sale: आज के समय में हम सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) का माना जाता है। ये दोनों ही ई-कॉमर्स साइट तरह-तरह की डिस्काउंट सेल शुरू करती रहती है। बात करें अगर फ्लिपकार्ट (Flipkart Sale) की तो कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक और नई सेल शुरू कर दी है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स सस्ते में मिल रहे हैं।
फ्लिपकार्ट सेल (Flipkart Sale 2022) के दौरान आप पुराना फोन बदलकर नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। जी हां, फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को सस्ते में फोन खरीदने का खास मौका दे रहा है। अगर आपको नया स्मार्टफोन खरीदना है तो इसके लिए आप पुराना फोन एक्सचेंज (Smartphone Exchange Offer) करने के साथ सिर्फ 999 रुपये दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा स्मार्टफोन सिर्फ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Poco M4 Pro Discount Offer
पोको एम4 प्रो स्मार्टफोन को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो फ्लिपकार्ट पर 7000 रुपये की छूट के साथ लिस्टेड है। इस फोन को आप 19,999 रुपये की जगह केवल 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज फोन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Poco M4 Pro Exchange Offer
फ्लिपकार्ट पर Poco M4 Pro को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी सेल किया जा रहा है। फोन के साथ 12 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। ऐसे में आप पुराना फोन बदलकर पोको एम4 प्रो स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। इस ऑफर का पूरा लाभ पाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल का फोन चेंज करना होगा। अगर आप एक्सचेंज ऑफर अप्लाई करने पर कामयाब रहे तो Poco M4 Pro की कीमत सिर्फ 999 रुपये पड़ सकती है।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 hr agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines