Flipkart Sale का जल्दी उठा लो फायदा, Google Pixel 7 Pro पर मिल रही है अब तक की बेस्ट डील!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत हो चुकी है, जोकि 19 जुलाई 2023 तक रहेगी। हालांकि, सेल खत्म होने से पहले ही अगर आप सस्ते में मिल रहे प्रोडक्ट्स को खरीद लेंगे तो आपको फायदा हो सकता है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज (Flipkart Big Saving Days Sale) के दौरान कई स्मार्टफोन अलग-अलग ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं, जिनमें गूगल पिक्सल 7 प्रो भी शामिल है। ये गूगल का लेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे आप भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि Google Pixel 7 Pro पर क्या-क्या आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं।
गूगल का लेटेस्ट स्मार्टफोन पिक्सल 7 प्रो 84,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में इसका सिंगल कॉन्फिग्रेशन- 12GB रैम + 128GB स्टोरज है। जबकि, फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ बेचा जाता है। इसके , Hazel, Obsidian और Snow कलर ऑप्शन्स हैं।
बात करें ऑफर्स की तो फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज में गूगल पिक्सल 7 प्रो को 84,999 रुपये की जगह 67,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत पर सीधा 17,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य ऑफर्स भी शामिल हैं।
आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन करके 4000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। हालांकि, नॉर्मल ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट के Axis बैंक क्रेडिट कार्ड को यूज करके 1500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज में गूगल पिक्सल 7 प्रो को एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी बेचा जा रहा है। इस फोन पर 37,600 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका फायदा पाने के लिए ऐसा पुराना फोन चेंज करना होगा, जो लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडीशन के साथ हो, इसी के बाद ही आपको ऑफर का पूरा लाभ मिल सकेगा जिससे गूगल पिक्सल 7 प्रो की कीमत 67,999 रुपये की जगह 30,399 रुपये हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: