iPhone 14 Plus खरीदने का सबसे शानदार मौका, Flipkart सेल में बस इतनी रह गई कीमत

Flipkart Sale Discount on iPhone 14 Plus: फ्लिपकार्ट पर बिग बचत डेज सेल चल रही है जिसमें iPhone 14 Plus काफी कम कीमत पर मिल रहा है। अगर आप भी नया आईफोन लेने का सोच रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए।

iPhone 14 Plus

Flipkart Sale Discount on iPhone 14 Plus: Apple का iPhone 14 Plus इस समय Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन अब सेल ऑफर के दौरान 23,901 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। डील को आसान बनाने के लिए आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए एक्स्ट्रा कैशबैक भी ले सकते हैं। अगर आप 55,000 रुपये से कम कीमत वाले फ्लैगशिप 6.7-इंच iPhone को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए पहले ऑफर पर एक नजर डालते हैं…

iPhone 14 Plus की कीमत

iPhone 14 Plus इस वक्त 55,999 रुपये (128GB) में उपलब्ध है। जबकि 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और 85,999 रुपये है। इसे छह कलर ऑप्शन मिडनाइट, ब्लू, स्टारलाइट, पर्पल, येलो और (PRODUCT) RED में लिस्ट किया गया है। हालांकि, हर स्टोरेज वैरिएंट के लिए कलर ऑप्शन अलग अलग अवेलेबल हो सकती है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन के जरिए 5,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।

एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर

आप दूसरे बैंक ऑफर्स भी चेक कर सकते हैं। हालांकि, मैक्सिमम डिस्काउंट अलग-अलग हो सकता है। आप Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक या UPI ट्रांजैक्शन के जरिए 1,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। दूसरे ऑफर्स की बात करें तो आप कॉम्बो ऑफर्स के जरिए 2,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। खरीदार डिवाइस पर एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 50,000 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं। हालांकि कंपनी अभी आईफोन 13 के एक्सचेंज पर 26 हजार रुपये की छूट दे रही है।

iPhone 14 Plus

क्या 2024 में आपको खरीदना चाहिए?

अगर आप 55,000 रुपये से कम कीमत में 6.7 इंच का iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 14 Plus एक शानदार डील हो सकता है। इसमें A15 बायोनिक चिपसेट, डुअल 12MP रियर कैमरा सेटअप, 12MP सेल्फी शूटर और IP68 रेटिंग दी गई है। हालांकि, अगर आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं, तो आप सेल के दौरान iPhone 15 को 64,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

कर लें थोड़ा इंतजार

इस बीच, अगर आप इंतजार कर सकते हैं, तो आपको iPhone 16 सीरीज का वेट करना चाहिए, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें Apple इंटेलिजेंस और कई नए AI फीचर्स होने वाले हैं। iPhone 16 में A18 चिपसेट हो सकता है और यह iOS 18 OS पर चलेगा। वहीं, नए लॉन्च के साथ, iPhone 15 सीरीज की भारत में कीमत में भी कटौती हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ