Flipkart सेल में Google का प्रीमियम फोन मिल रहा है सस्ते में, खरीदने से पहले चेक करें ऑफर

Flipkart Sale Discount on Pixel 8: क्या आप भी नया प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए जबरदस्त डील लेकर आया है। जहां लेटेस्ट Pixel 8 काफी सस्ते में मिल रहा है। चलिए इस बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।

Flipkart Sale Discount on Pixel 8

Flipkart Sale Discount on Pixel 8: Google ने पिछले साल भारत में Pixel 8 को लॉन्च किया था। Pixel 8 सीरीज Google की लेटेस्ट  फ्लैगशिप सीरीज है। जो अभी Flipkart Mega Saving Days Sale में भारी छूट के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर आप इस वक्त Google Pixel 8 को बैंक और एक्सचेंज कैशबैक के जरिए काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। फ्लैगशिप पिक्सल सीधे तौर पर iPhone 15 और OnePlus 12 5G को टक्कर देता है। अगर आप भी इन दिनों लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन ढूंढ रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं।

भारत में पिक्सेल 8 की कीमत

Google Pixel 8 फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये (8GB + 128GB) की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि हैंडसेट का 8GB + 256GB वेरिएंट 76,999 रुपये में मिल रहा है। यह फोन हेजल, मिंट, ओब्सीडियन और रोज शेड्स में आता है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 10,000 रुपये तक बचा सकते हैं। फ्लिपकार्ट कॉम्बो ऑफर के जरिए 1,000 रुपये तक की छूट भी दे रहा है।

Flipkart Sale Discount on Pixel 8

फोन पर मिल रहे अन्य ऑफर्स की बात करें तो आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए मैक्सिमम 56,000 रुपये तक बचा सकते हैं। चुनिंदा मॉडल्स के एक्सचेंज पर तो एक्स्ट्रा 6,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। हमने भी इस एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई किया जिसमें iPhone 13 प्रो मैक्स पर 47000 रुपए की छूट मिल रही है।

Flipkart Sale Discount on Pixel 8 price in india

अलग-अलग फोन का एक्सचेंज वैल्यू अलग हो सकता है और अगर आप अपने पुराने आईफोन से बोर हो गए हैं तो लेटेस्ट पिक्सल फोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हालांकि सिर्फ बैंक ऑफर्स के साथ Pixel 8 को आप 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। चलिए फोन के फीचर्स को जानते हैं…

Google Pixel 8 स्पेसिफिकेशन

Pixel 8 में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और 2,000nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.2-इंच एक्टुआ OLED 120Hz स्क्रीन मिलती है। डिवाइस Tensor G3 और टाइटन M2 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 27W तक वायर्ड और 18W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,575mAh की बैटरी मिलती है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 10.5MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

इसमें AI फीचर्स के साथ   IP68- रेटिंग मिलती है। फोन पर सात साल तक अपडेट मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और एक यूएसबी 3.2 पोर्ट मिलता है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ