Sasta 5G Phone: इन दिनों फ्लिपकार्ट की स्मार्टफोन फेस्टिव डेज सेल चल रही है जो 7 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में Samsung Galaxy A14 5G को बेहद सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। जी हां, इस वक्त ये पावरफुल 5G स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के साथ सिर्फ 7,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले, पावरफुल 5000mAh की बैटरी और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी और लंबी बैटरी लाइफ का एक्सपीरियंस देता है।
इसके साथ सैमसंग की भरोसेमंद परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक इसे इस प्राइस रेंज का एक बेहतरीन ऑप्शन बना देता है। फेस्टिव सीजन में सैमसंग के इस सस्ते प्रीमियम 5G स्मार्टफोन पर इतनी बड़ी छूट एक शानदार डील है, जिससे यूजर्स को न सिर्फ स्मार्ट फीचर्स का एक्सपीरियंस मिलेगा बल्कि यह बजट फ्रेंडली भी साबित होगा। चलिए पहले इस डील के बारे में जानें…
Samsung Galaxy A14 5G पर एक्सचेंज ऑफर
सैमसंग का यह फोन इस वक्त 8,999 रुपये में प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड है। फोन पर कंपनी इस वक्त सीधे 9500 का डिस्काउंट दे रही है यानी आप अभी इस डिवाइस को आधी कीमत पर खरीद सकते हैं, लेकिन ऑफर अभी यहीं खत्म नहीं हुआ है। कंपनी इस फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जहां से आप इस फोन पर 2 से 3000 रुपये तक बचा सकते हैं जिसके बाद इस फोन की कीमत 7000 से भी काम हो जाती है। हमने भी इस ऑफर को ट्राई किया और एक्सचेंज में एक काफी पुराना सैमसंग का पॉपुलर फोन ऐड किया जिसके बाद Samsung Galaxy A14 5G का प्राइस 6,207 रुपये रह गया।
Samsung Galaxy A14 5G के खास फीचर्स
SAMSUNG Galaxy A14 5G में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज देखने को मिल रही है, हालांकि इसमें एक और वैरिएंट भी आता है जो 6GB RAM ऑफर करता है। फोन की स्टोरेज को तो आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं, जिससे आप अपनी सभी जरूरी फाइलें और मीडिया आराम से सेव रख सकते हैं। इसमें 6.6 इंच का जबरदस्त एचडी+ डिस्प्ले है, जो शानदार विजुअल्स और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें खास 50MP + 2MP + 2MP का रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो खूबसूरत तस्वीरें और सेल्फी कैप्चर करता है। यही नहीं इसमें 5000mAh की दमदार लिथियम आयन बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चलती है। इसके अलावा, डिवाइस में एक्सीनॉस 1330 प्रोसेसर है, जिससे यह फास्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
17 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines