Flipkart Sale Discount Offer on iPhone 15 Plus: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों सुपर वैल्यू डेज सेल चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन्स पर सबसे जबरदस्त डील्स देखने को मिल रही हैं। वहीं, सेल के दौरान आईफोन का प्राइस तो काफी ज्यादा कम हो गया है। जी हां, पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 15 Plus की कीमत 15 हजार रुपये तक कम हो गई है। ऐसे में अगर आप भी काफी टाइम से एक नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ये डील मिस नहीं करनी चाहिए। हालांकि सीरीज के रेगुलर मॉडल पर भी डील मिल रही है लेकिन प्लस वेरिएंट ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। हम भी आपको यही कहेंगे कि आपको रेगुलर मॉडल की जगह प्लस मॉडल खरीद लेना चाहिए क्योंकि उसमे ज्यादा बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी ज्यादा ऑनलाइन कंटेंट देखते हैं तो भी ये डील आपको मिस नहीं करनी चाहिए। चलिए इस जबरदस्त डील पर एक नजर डालते हैं…
iPhone 15 Plus पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट की सुपर वैल्यू डेज सेल के दौरान iPhone 15 Plus इस वक्त बिना किसी बैंक ऑफर के 64,999 रुपये में लिस्टेड है। डिवाइस पर कंपनी 14,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इस फोन को पिछले साल 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया है जिस हिसाब से देखें तो डिवाइस की कीमत काफी कम हो गई है। फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर भी देखने को मिल रहा है। Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आप 5% का कैशबैक ले सकते हैं जो प्राइस को और कम कर देता है। इसके अलावा HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन पर तो 10% तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।
जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर
iPhone 15 Plus पर फ्लिपकार्ट सबसे जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जहां से आप 38,150 रुपये तक बचा सकते हैं जो इस डील को काफी खास बना देता है। अगर आपके पास पुराना आईफोन 13 है तो आप 24 हजार का फ्लैट डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि ये छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करती है. अगर आपका फोन मिंट कंडीशन में है तभी आपको 24 हजार रुपये तक मिलेंगे नहीं तो ये डिस्काउंट कम भी हो सकता है। हालांकि इस ऑफर के साथ फोन को खरीदना काफी आसान हो जाता है।
iPhone 15 Plus की खासियतें
iPhone 15 Plus में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिल रहा है, जो इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। फोटोग्राफी लवर्स को इसका एडवांस कैमरा सिस्टम काफी पसंद आएगा, जिसमें 48MP और 12MP लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप, साथ ही शानदार सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। साथ ही इसमें 6-कोर प्रोसेसर के साथ A16 बायोनिक चिप मिल रही है। हालांकि, Apple ने कंफर्म किया है कि iPhone 15 Plus में Apple इंटेलिजेंस फीचर्स नहीं मिलेंगे।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines