Budget Room Heaters Under 1000: क्या आप भी सर्दी में गर्मी का एहसास लेना चाहते हैं? अगर हां, तो एक अच्छा रूम हीटर खरीद सकते हैं। हालांकि बहुत से लोग इसे महंगा समझकर खरीदने से बचते हैं लेकिन क्या हो अगर आपको बजट में शानदार हीटर मिल जाए। जी हां, अब 1,000 रुपये से भी कम कीमत में शानदार रूम हीटर मार्केट में उपलब्ध हैं। इस आर्टिकल में हम आपके ऐसे ही तीन बेहतरीन Room Heater के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ किफायती हैं बल्कि आपकी सर्दियों को आरामदायक बनाने में भी मदद करेंगे। चलिए इनके बारे में जानें…
NOVA ISI Mark NH 1235 Fan Room Heater
लिस्ट का पहला रूम हीटर नोवा कंपनी की तरफ से आता है जिसे आप अभी काफी सस्ते में अपना बना सकते हैं। फ्लिपकार्ट इस हीटर पर सीधे 64% तक की छूट दे रहा है जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 999 रुपये रह गई है। इस हीटर की एमआरपी 2,799 रुपये है। इस हिसाब से देखें तो ये हीटर अभी काफी सस्ते में मिल रहा है।
Sansui SQH800 SQH800 Quartz Room Heater
लिस्ट का दूसरा रूम हीटर Sansui कंपनी की तरफ से आता है जो फ्लिपकार्ट पर काफी कम दाम में मिल रहा है। कंपनी ने इसे 1,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इस हीटर को सिर्फ 899 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस हीटर पर देखा जाए तो 55% तक की छूट मिल रही है जो इसे एक बेस्ट डील बना देता है।
ये भी पढ़ें : फोन के लिए कमाल का गैजेट…न तारों का जंजाल, न चार्जर की जरूरत, पॉवरबैंक का भी खेल खत्म
Longway Magma 2000 W With ISI Approved Fan Room Heater
लिस्ट का ये आखिरी हीटर तो सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। कंपनी ने इस हीटर को 1,899 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 799 रुपये में अपना बना सकते हैं। हीटर पर सीधे 57% तक की छूट मिल रही है। इस हीटर में ओवर हीट प्रोटेक्शन भी देखने को मिल रही है जो इसे काफी सेफ बना देता है।
रूम हीटर चलाएं तो ये एक काम करें
अगर आप ज्यादा रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्किन ड्राई हो सकती है। यही नहीं आपको सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है और कमरे में घुटन महसूस हो सकती है। हालांकि इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने रूम में पानी की एक बाल्टी रखें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
14 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines