Flipkart Sale 2023: फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत 4 अगस्त से हो चुकी है। इस दौरान फैशन, होम अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स समेत कई चीजों पर बंपर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इन डील्स के जरिए आपको शायद अपने वीशलिस्ट आइटम्स भी सस्ते में मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप काफी समय से एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो बिग सेविंग डेज सेल को अपने हाथ से ना जानें दें। यहां पर पिछले महीने लॉन्च हुए लेटेस्ट ट्रांसपेरेंट फोन 45 हजार रुपये की जगह बेहद कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में किस फोन पर कितने रुपये तक की छूट दी जा रही है?
Flipkart Sale: Nothing Phone Discount & Deals
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान नथिंग का लेटेस्ट फोन (2) अलग-अलग ऑफर्स के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत पर भारी छूट दी जा रही है जिसके जरिए आप चाहें तो सिर्फ 2,999 रुपये में भी नथिंग फोन (2) को खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सभी ऑफर्स का सफलतापूर्वक अप्लाई होना जरूरी है।
ये भी पढ़िए- Amazon Great Festival: होम थिएटर से लेकर इन साउंडबार पर बंपर छूट, जानिए कीमत और फीचर्स
Flipkart Big Saving Days Sale: Nothing Phone 2 Price
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान इसी साल जुलाई में लॉन्च हुआ नथिंग फोन 2 छूट के साथ मिल रहा है। यहां पर नथिंग फोन 2 को 10 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इसका बेस वेरिएंट- 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज 49,999 रुपये की जगह 44,999 रुपये में लिस्टेड है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर से अधिक छूट का लाभ मिल सकता है।
Nothing Phone 2 Bank Offers
- ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने पर 10% की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
- आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई टैक्स पर 10% की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
- आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड और ईएमआई टैक्स पर 10% इंस्टेंट छूट का फायदा मिलेगा।
ऐसे मिल सकता है सिर्फ 2,999 में Nothing Phone (2)
नथिंग फोन (2) को आप सिर्फ 2,999 रुपये में अगर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास 42,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू वाला फोन होना जरूरी है। दरअसल, फ्लिपकार्ट की ओर से नथिंग फोन (2) पर 42 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका फायदा फोन को एक्सचेंज करके मिलता है।
ये भी पढ़िए- Amazon Prime और Netflix एक साल के लिए बिल्कुल फ्री! लेना होगा ये किफायती रिचार्ज प्लान
अगर एक्सचेंज किया जा रहा फोन एक अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला हुआ तो आपको इस ऑफर का पूरा फायदा आसानी से मिल सकता है। पूरी छूट मिलने के बाद ही नथिंग फोन 2 की कीमत आपके लिए सिर्फ 2,999 रुपये तक हो सकती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines