Apple iPhone 14 Plus Price in India: फ्लिपकार्ट पर जल्द ही Flipkart GOAT Sale शुरू होने वाली है। हालांकि इससे पहले ही प्लेटफॉर्म पर बड़ी स्क्रीन वाला आईफोन काफी सस्ते में मिल रहा है। अगर आप अपने पुराने डिवाइस को बदलना चाहते हैं और बिना ज्यादा पैसे खर्च किए iPhone खरीदना चाहते हैं, तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। Apple iPhone 14 Plus, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ Flipkart पर 23,901 रुपये की भारी छूट पर मिल रहा है। चलिए इस बेस्ट डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…
भारत में Apple iPhone 14 Plus की कीमत
Apple iPhone 14 Plus जिसका बेस 128GB वेरिएंट 79,990 रुपये का है वो अब Flipkart पर 55,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इतना ही नहीं, अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने फोन के बदले 48,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू भी ले सकते हैं। हालांकि ये बताई गई वैल्यू से हमेशा कम ही मिलती है।
दूसरी साइट्स पर कितने में मिल रहा ये फोन?
क्या Flipkart पर Apple iPhone 14 Plus की कीमत दूसरी साइट्स से बेस्ट है? अगर आप Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से iPhone 14 Plus खरीदते हैं, तो आपको 79,990 रुपये देने होंगे। अगर आप विजय सेल्स से जुड़ते हैं, तो आपको 70,490 रुपये देने पड़ सकते हैं, जबकि क्रोमा डिवाइस को 71,090 रुपये में दे रहा है। Amazon डिवाइस को 64,999 रुपये में दे रहा है। बता दें कि iPhone 14 Plus की इन कीमतों में बैंक ऑफर्स शामिल नहीं हैं और आपको बाकि साइट्स पर भी जबरदस्त बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिल सकते हैं।
| Other Platforms | कीमत |
| Apple | 79,990 रुपये |
| Vijay Sales | 70,490 रुपये |
| Croma | 71,090 रुपये |
| Amazon | 64,999 रुपये |
क्या अभी iPhone 14 Plus खरीदना सही?
बैंक ऑफर्स के साथ लगभग 55,000 रुपये में iPhone 14 Plus एक बेहतरीन डील है, क्योंकि डिवाइस में A15 बायोनिक चिपसेट के साथ डुअल 12MP कैमरा और 12MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। इसे IP68 रेटिंग भी मिली है, जो इसे बेहतर वाटरप्रूफ फोन बना देती है। वहीं, अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप आने वाले iPhone 16 सीरीज का इंतजार कर सकते हैं, जिसमें कुछ बेहतरीन कैमरा और डिजाइन अपग्रेड के साथ-साथ कई AI फीचर्स मिलेंगे।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
4 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines