Republic Day Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपनी रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत कर दी है, जिसे ‘मॉन्यूमेंटल सेल’ नाम दिया गया है। इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहा है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इस सेल को लाइव कर दिया है, जो 19 जनवरी तक जारी रहेगा। इस सेल में कस्टमर्स को iPhone 16 सीरीज और अन्य पॉपुलर स्मार्टफोन्स ब्रांड्स पर भारी छूट मिल सकती है। हालांकि, सेल के आखिरी दिन तक सभी प्रोडक्ट की कीमतें स्टेबल रहें, ये जरूरी नहीं है। ऐसे में अगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए सही मौका है।
iPhone 16 सीरीज पर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट की इस सेल के दौरान iPhone 16 सीरीज पर 12,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। iPhone 16 की बात करें तो इस फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब सेल के दौरान इसे केवल 67,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि ये ऑफर फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है, जबकि वेबसाइट पर इसकी कीमत 69,999 रुपये है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट के तहत आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके इस फोन पर 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
iPhone 16 Plus की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, पहले यह मॉडल 89,900 रुपये था। यानी, फ्लिपकार्ट ने इस पर 9,901 रुपये का डिस्काउंट दिया है। अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर फ्लिपकार्ट की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है।
iPhone 16 Pro और Pro Max पर छूट
iPhone 16 Pro की बात करें तो इस फोन पर भी आपको भारी डिस्काउंट मिल सकता है। इस फोन की कीमत 1,12,900 रुपये कर दी गई है, जो कि पहले 1,19,900 रुपये थी, यानी इसमें सीधे 7,000 रुपये का डिस्काउंट है। हालांकि, यह छूट केवल व्हाइट मॉडल पर ही मिल रही है, जबकि दूसरे कलर ऑप्शन की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है।
iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपये थी, जिसे आप फ्लिपकार्ट पर अब 1,37,900 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत बेस मॉडल के लिए है, हालांकि फ्लिपकार्ट अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन पर भी डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप iPhone 16 सीरीज में से किसी भी मॉडल को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। हालांकि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और स्टॉक खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें – Reliance Jio: 84 या 90 दिनों वाले रिचार्ज प्लान में कौन सा सबसे बेस्ट? जानिए
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
14 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines