Flipkart Republic Day Sale iPhone Deals: फ्लिपकार्ट ने रिपब्लिक डे सेल की घोषणा कर दी है और प्लेटफॉर्म इसे Monumental सेल कह रहा है। ये सेल अगले हफ्ते शुरू होने वाली है। इस सेल में Samsung Galaxy S24+, Moto Edge 50 Pro, Nothing CMF Phone 1 जैसे कई पॉपुलर फोन सबसे कम दाम में मिलेंगे। हालांकि अभी कंपनी ने सभी डील्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन Flipkart ने उन डील्स का खुलासा किया है जो रिपब्लिक डे सेल इवेंट के दौरान मिलेंगी।
सेल में iPhone 16, Pro, Plus और Pro Max मॉडल भी सबसे कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। ये सेल 14 जनवरी से शुरू होगी और जिन लोगों के पास Flipkart Plus है, वो इसे एक दिन पहले एक्सेस कर सकेंगे। चलिए जानें सेल में किस आईफोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा…
Flipkart Republic Day सेल की iPhone Deals
ऑफिशियल Flipkart लिस्टिंग में कंपनी ने खुलासा किया है कि iPhone 16 सिर्फ 63,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह डील फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर दोनों पर बेस्ड हो सकती है, जिसके बारे में हमें रिपब्लिक डे सेल शुरू होने पर पता चलेगा। साइट उसी ऑफर में एक्सचेंज बोनस छूट भी ऐड कर सकती है क्योंकि अक्सर कंपनी ऐसा करती है। याद दिला दें कि iPhone 16 को भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि फोन पर ग्राहकों को कुल 12 हजार रुपये की छूट मिलेगी।
ये भी पढ़ें : फोन के ये दो सीक्रेट कोड अभी लगा दो…फिर देखो कमाल, एक Wifi तो दूसरा डिवाइस को कर देगा फास्ट!
सेल में iPhone 16 Plus की कीमत
इसी तरह, iPhone 16 Plus की कीमत Flipkart Monumental सेल के दौरान 73,999 रुपये हो सकती है। इस प्लस मॉडल को कंपनी ने 89,900 रुपये में लॉन्च किया था, इसलिए Flipkart कुल 15,901 रुपये की छूट देने का वादा कर रहा है। यही नहीं iPhone 16 Pro पर भी बड़ी छूट देखने को मिल सकती है, जिससे इसकी कीमत 1,02,900 रुपये तक जा सकती है। प्रो वर्जन को कंपनी ने भारत में 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया था, इसलिए इस मॉडल पर भी 17 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है।
सबसे महंगे iPhone 16 Pro Max पर भी छूट
iPhone 16 Pro Max जिसे कंपनी ने 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया था सेल में सिर्फ 1,27,900 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि ये सभी कीमतें बेस स्टोरेज वेरिएंट के लिए होंगी। यानी अगर आप कोई ज्यादा स्टोरेज वाला वैरिएंट लेते हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines