Flipkart Republic Day Sale: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों रिपब्लिक डे सेल चल रही है। सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट मिल रही है। वहीं, इस सेल में आईफोन्स सबसे कम दाम में मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कम पैसों में बेहतरी आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आईफोन 15 पर मिल रही डील्स को चेक कर सकते हैं। यही नहीं अगर आप प्रो मॉडल खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको विजय सेल्स पर ऑफर्स को चेक करना होगा। चलिए हम आपको iPhone 15 सीरीज पर मिल रहे बेस्ट ऑफर्स के बारे में बताते हैं…
Apple iPhone 15
फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 15 पर इस वक्त बड़ी छूट मिल रही है। कंपनी ने इस डिवाइस को 2023 में 79,900 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इस फोन को सिर्फ 58,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि HDFC Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ फोन पर एक्स्ट्रा 1500 रुपये की छूट मिल रही है। फोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ आप 25 हजार रुपये तक की छूट ले सकते हैं जिससे फोन की कीमत काफी कम हो जाती है। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू आपको iPhone 13 के एक्सचेंज पर मिलेगी।
ये भी पढ़ें : Flipkart Republic Day Sale: इससे सस्ता नहीं मिलेगा iPhone 16! उठाए शानदार डील्स और ऑफर्स का फायदा
Apple iPhone 15 Plus
सीरीज के इस प्लस वैरिएंट पर भी बड़ी छूट मिल रही है। कंपनी ने इस डिवाइस को 2023 में 89,900 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इस फोन को सिर्फ 66,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि इस फोन पर भी HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ एक्स्ट्रा 1500 रुपये की छूट मिल रही है। फोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ आप 28 हजार रुपये तक की छूट ले सकते हैं जिससे फोन की कीमत काफी कम हो जाती है। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू भी आपको iPhone 13 के एक्सचेंज पर मिल रही है।
iPhone 15 Pro और Pro MAX पर छूट
फ्लिपकार्ट iPhone 15 Pro और Pro MAX पर बड़ी छूट नहीं दे रहा लेकिन आप इन दोनों डिवाइस को विजय सेल्स से सस्ते में खरीद सकते हैं। iPhone 15 Pro इस वक्त बिना किसी ऑफर के सिर्फ 1,02,190 रुपये में मिल रहा है। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ आप डिवाइस पर 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। ये ऑफर IDFC First Bank Credit Card EMI ऑप्शन पर मिलेगा। वहीं, Pro MAX सिर्फ 1,21,000 रुपये में मिल रहा है।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
10 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
13 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
14 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
15 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
17 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines