Flipkart Republic Day Sale Cheapest 5G phone: फ्लिपकार्ट पर पिछले कुछ दिनों से रिपब्लिक डे सेल जारी है जिसमें एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन डील्स देखने को मिल रही हैं। कुछ स्मार्टफोन तो इस सेल में आधी कीमत पर मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो सस्ता होने के साथ-साथ बड़ी बैटरी ऑफर करता हो, और तो और इसमें एक बेहतरीन कैमरा भी हो तो आप Vivo T3x 5G खरीद सकते हैं जो इस प्राइस में काफी जबरदस्त फीचर ऑफर कर रहा है। हमने काफी फोन सर्च किए जिसमें ये डिवाइस सबसे कम दाम में 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार फीचर्स ऑफर कर रहा है। चलिए इस स्मार्टफोन डील के बारे में जानें…
Vivo T3x 5G Discount Offer
वीवो का ये फोन अभी फ्लिपकार्ट की सेल में सिर्फ 12,499 रुपये में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को सिर्फ 17,499 रुपये में पेश किया था। यानी अभी इस डिवाइस पर 28% तक की छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट सभी बैंक क्रेडिट और Debit Card पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 11,499 रुपये रह जाती है।
कंपनी इस फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जिसके साथ आप पुराने डिवाइस पर 3000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इससे फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम हो जाती है। अगर आप वीवो के साथ नहीं जाना चाहते तो TECNO POVA Neo 5G या iQOO Z9x भी खरीद सकते हैं। चलिए Vivo T3x 5G के फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
Vivo T3x 5G के खास फीचर्स
वीवो T3x 5G को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल 2024 में लॉन्च किया था। फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट 6.72-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 4GB, 6GB, 8GB रैम ऑप्शन मिलता है। वीवो T3x 5G Android 14 पर चलाता है और 6000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। इतना ही नहीं डिवाइस में 44W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Vivo T3x 5G के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो, वीवो T3x 5G में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप है, जिसमें 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। ओवरऑल देखें तो इस प्राइस में ये डिवाइस काफी शानदार फीचर्स ऑफर कर रहा है और 5G सपोर्ट के साथ आता है।
ये भी पढ़ें : लो भाई अब WhatsApp Status में भी लगा सकेंगे गाने, कंपनी ला रही है कमाल का फीचर
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
10 mins agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines