Best Gaming Phones Under 25000 in January 2025: स्मार्टफोन गेमिंग पिछले कुछ वक्त में तेजी से पॉपुलर हुई है, इससे गेमिंग फोन की डिमांड आसमान छू रही है, खासकर बजट सेगमेंट में तो एक से बढ़कर एक दमदार फोन आ रहे हैं, लेकिन लगभग हर ब्रांड अपने डिवाइस से बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा कर रहा है, ऐसे में सही डिवाइस ढूंढ़ना एक मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में हमने आपके लिए 25,000 से कम कीमत वाले गेमिंग डिवाइस की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें पोको, Vivo और इनफ़िनिक्स का दमदार फोन शामिल है। चलिए इन डिवाइस पर एक नजर डालते हैं…
Infinix GT 20 Pro
Infinix GT 20 Pro काफी दमदार फोन है जिसमें 6.78-इंच का फुल HD+ LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स और रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन MediaTek Dimensity 8200 अल्टीमेट चिपसेट से लैस है, जो बेहतरीन ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए माली G610-MC6 चिपसेट से लैस है।
स्मार्टफोन में एक डेडिकेटेड गेमिंग डिस्प्ले चिप, Pixelworks X5 Turbo है, जो GPU के परफॉर्मेंस, रिज़ॉल्यूशन को बढ़ाता है और लेटेंसी को कम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 45W एडॉप्टर के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Republic Day Sale में ये फोन 9 हजार रुपये की छूट के बाद सिर्फ 22,999 रुपये में मिल रहा है।
Poco X7 Pro
पोको X7 प्रो 5G में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i 6.73-इंच AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है। स्क्रीन 1.5K रिजाल्यूशन और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें 240Hz की टच सैंपलिंग रेट है, जिसमें गेमिंग के लिए डिजाइन की गई इंस्टैंटनेयस 2560Hz रेट है। डिवाइस 4nm पर बने MediaTek Dimensity 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। इतना ही नहीं फोन LPDDR5X मेमोरी और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है।
फोन सॉलिड इलेक्ट्रोलाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके 6550mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस है। यह 90W हाइपरचार्ज को सपोर्ट करता है, जिससे लगभग 47 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। अभी ये फोन सिर्फ 27,999 रुपये में मिल रहा है लेकिन Buy More, Save More ऑफर के साथ 1 हजार की छूट और Bank Credit और Debit Card डिस्काउंट के साथ 2 हजार का डिस्काउंट ले सकते हैं जिससे इसकी कीमत 25 हजार रुपये से कम हो जाती है।
Vivo T3 Pro
वीवो का ये फोन भी काफी पावरफुल है जिसमें 6.77 इंच का फुल एचडी+ 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC से लैस है जो एड्रेनो 720 GPU के साथ आता है, डिवाइस में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और EIS के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर अभी ये फोन सिर्फ 22,999 रुपये में मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : लो भाई अब WhatsApp Status में भी लगा सकेंगे गाने, कंपनी ला रही है कमाल का फीचर
संबंधित खबरें
Flipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 hr agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
19 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
22 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines