Flipkart Republic Day Sale Date and Offers: अमेजन के बाद फ्लिपकार्ट ने भी आखिरकार रिपब्लिक डेज 2025 सेल (Monumental Sale) की डेट अनाउंस कर दी है, जो प्लस मेंबर्स के लिए 13 जनवरी और सभी यूजर्स के लिए 14 जनवरी से शुरू होगी। ई-कॉमर्स साइट ने आने वाले डील्स और ऑफर्स को टीज करना भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5 परसेंट कैशबैक मिलेगा। ग्राहक टॉप ब्रांड्स के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट और अन्य बेनिफिट ले सकते हैं। इसके अलावा, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट, स्मार्ट एक्सेसरीज, होम अप्लायंसेज और कपड़ों पर भी डिस्काउंट मिलेगा ।
Flipkart Republic Days Sale: मोबाइल डील्स
ई-कॉमर्स साइट धीरे-धीरे डील्स और डिस्काउंट का खुलासा कर रही है। सेल के दौरान आप iPhone 16 को सिर्फ आप 63,999 रुपये में खरीद सकेंगे, जो अब ई-कॉमर्स साइट पर 74,900 रुपये में बिक रहा है। वहीं, Galaxy S24 Plus की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये होगी। Google, OPPO, Realme और Motorola जैसे ब्रांड के दूसरे फ्लैगशिप मॉडल भी डिस्काउंटेड प्राइस टैग पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, Apple iPad 10th GEN आने वाले सेल इवेंट के दौरान सिर्फ 27,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
दूसरी तरफ Amazon ने भी Great Republic Day Sale 2025 की घोषणा कर दी है, जो सभी ग्राहकों के लिए 13 जनवरी से शुरू होगी और प्राइम मेंबर्स के लिए 12 घंटे पहले लाइव हो जाएगी। Amazon की Republic Day Sale के कुछ खास ऑफर्स के बारे में हमने आपको पहले ही बता दिया है। कंपनी जल्द ही और भी ज्यादा ऑफर्स का खुलासा कर सकती है।
सेल से पहले भी मिल रहा डिस्काउंट
इस सेल से पहले भी अगर आप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी अभी भी कुछ खास स्मार्टफोन्स डील्स दे रही है। इसमें फ्लैगशिप फोन से लेकर बजट फोन शामिल है। सबसे सस्ता 5G फोन पोको M6 5G आपको अभी प्लेटफार्म पर सिर्फ 7,999 रुपये में मिल सकता है। जबकि लेटेस्ट आईफोन 16 पर भी कंपनी बैंक ऑफर्स के साथ 9 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। जिसमें 5 हजार का फ्लैट डिस्काउंट और 4 हजार का बैंक डिस्काउंट शामिल है। ऑफर के साथ आप फोन को सिर्फ 70,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : लाख रुपये वाले Smartphone का ये तगड़ा फीचर फ्री में करें इस्तेमाल, 5 हजार के फोन में भी करेगा काम
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
14 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
17 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
19 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
19 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
21 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines