Motorola Edge 50 Neo Price Discount: आज फ्लिपकार्ट के Month End Mobile Festival सेल का आखिरी दिन है। ऐसे में अगर आप अपने पुराने फोन को बदलना चाहते हैं तो आपके पास लास्ट मौका है। Flipkart अपने इस सेल के साथ कई ब्रांड्स पर शानदार छूट दे रहा है। ऐसे में अगर आप एक बजट फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आप Motorola Edge 50 Neo के बारे में सोच सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म पर बेहद किफायती दाम में उपलब्ध है। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।
Motorola Edge 50 Neo की कीमत
हम हर Motorola Edge 50 Neo के 256GB वेरिएंट की बात कर रहे हैं, जो फ्लिपकार्ट पर कम कीमत में लिस्ट किया गया है। Motorola Edge 50 Neo की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये थी, लेकिन Flipkart सेल के दौरान इस पर 30% की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर सिर्फ 20,999 रुपये रह गई है।
अगर आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है और आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 5% का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा, आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं, जिसके तहत आपको 13,700 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसा करने पर आपके फोन की कीमत 10,000 रुपये के अंदर आ जाएगी। हालांकि, ये ऑफर आपके फोन की स्थिति और ब्रांड पर निर्भर करता है।
Motorola Edge 50 Neo के फीचर्स
इस डिवाइस में 6.4 इंच का LTPO P-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। इस डिवाइस में Mediatek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज उपलब्ध है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉइड 14 पर रन करता है और इसमें पांच OS अपडेट मिलेंगे। इस डिवाइस में ट्रिपल कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP + 10MP + 13MP का सेटअप है। हालांकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
| डिस्प्ले | 6.4 इंच LTPO P-OLED, 3000 निट्स ब्राइटनेस |
| सॉफ़्टवेयर | एंड्रॉइड 14, 5 OS अपडेट |
| प्रोसेसर | Mediatek Dimensity 7300 |
| रैम और स्टोरेज | 12GB तक की रैम, 512GB तक स्टोरेज |
| रियर कैमरा | 50MP + 10MP + 13MP ट्रिपल कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
यह भी पढ़ें – इंटरनेट से रिमूव हो जाएगा आपका सारा पर्सनल डेटा; Google Chrome का नया फीचर देगा पूरा कंट्रोल
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
16 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
17 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
19 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
21 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines