Flipkart Month End Mobile Festival Sale: पिछले कुछ दिनों से फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल जारी थी जिसमें स्मार्टफोन्स पर कई जबरदस्त डील्स देखने को मिल रही थी। ये सेल 26 जनवरी की रात को खत्म हो गई। वहीं, अब कंपनी ने एक और नई सेल की घोषणा कर दी है। दरअसल, अब ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मंथ एंड मोबाइल फेस्टिवल सेल शुरू हो गई है। ये सेल 27 जनवरी से शुरू हो गई है और 31 जनवरी तक लाइव रहेगी। हमने आपके लिए इस सेल में मिल रही 5 बेस्ट स्मार्टफोन डील्स को शॉर्टलिस्ट किया है। चलिए इन डील्स पर एक नजर डालते हैं…
OPPO K12x 5G
फ्लिपकार्ट की सेल में ओप्पो का ये डिवाइस इस वक्त काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 16,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 12,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। BOBCARD EMI ऑप्शन के साथ फोन पर एक्स्ट्रा 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि Buy More, Save More ऑफर के साथ फोन पर 1 हजार की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है।
Motorola g45 5G
फ्लिपकार्ट की सेल में मोटोरोला का ये डिवाइस भी इस वक्त काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 12,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि No cost EMI ऑप्शन के साथ आप इसे 1,667 रुपये महीना पर देकर भी खरीद सकते हैं।
CMF by Nothing Phone 1
सेल में CMF by Nothing Phone 1 भी इस वक्त काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस को 21,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 16,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। BOB CARD EMI ऑप्शन के साथ फोन पर एक्स्ट्रा 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है।
यह भी पढ़ें – iPhone 16 Pro Max vs Samsung Galaxy S25 Ultra: प्रोसेसर, कैमरा से लेकर बैटरी तक कौन-सा फोन ज्यादा दमदार?
vivo T3 Lite 5G
वीवो का ये डिवाइस भी इस सेल में सिर्फ 10,499 रुपये में मिल रहा है जबकि कंपनी ने इस फोन को 14,499 रुपये में लॉन्च किया था। सभी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 500 रुपये की छूट मिल रही है जिससे आप इस फोन को 10 हजार रुपये से कम में अपना बना सकते हैं।
Realme P1 5G
Realme का ये डिवाइस भी इस सेल में बंपर छूट के साथ मिल रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस को 20,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 13,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। यही नहीं फोन पर फ्लैट 7 हजार की छूट के साथ Buy More, Save More ऑफर के साथ 1 हजार की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
19 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
22 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
23 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines