iPhone 16 Price Drop: अगर आप iPhone 16 पर फिर से सेल का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपके पास एक और मौका है। ग्राहक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मंथ एंड मोबाइल फेस्टिवल सेल में iPhone 16 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करके डिवाइस को 65,000 रुपये से कम में अपना बना सकते हैं। इस बार डिवाइस में नया डिजाइन, Apple इंटेलिजेंस फीचर्स सपोर्ट करने वाला नया चिपसेट और विज़ुअल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने वाला एक कैमरा कंट्रोल बटन मिल रहा है। इन फीचर्स के साथ ऐसे में ये फोन काफी शानदार ऑप्शन बन जाता है। चलिए फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में जानें…
iPhone 16 की कीमत और डिस्काउंट ऑफर
iPhone 16 अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 69,900 रुपये में लिस्टेड है, जो कि इसकी लॉन्च प्राइस लगभग 80 हजार रुपये से कम है। ग्राहक अपने HSBC, बैंक ऑफ बड़ौदा या केनरा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 1,500 रुपये तक की बैंक छूट ले सकते हैं। ग्राहक 11,650 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जहां से आप 67,600 रुपये तक एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं लेकिन ये पूरी तरह से आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर डिपेंड करता है। कंपनी iPhone 11 के एक्सचेंज पर 18,150 रुपये की छूट दे रही है जिससे इसकी कीमत 65 हजार से काफी कम हो जाती है।
फोन पर 8,499 रुपये में AppleCare Protect, 1,999 रुपये में Flipkart Protect पूरा मोबाइल प्रोटेक्शन और 2,399 रुपये में स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन मिल रहा है। विजय सेल्स पर, डिवाइस 71,200 रुपये में लिस्टेड है। ग्राहक ICICI, SBI या HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं। फोन पर एक्सचेंज प्रोग्राम के साथ EMI ऑप्शन भी हैं।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 16 में 6.1 इंच का बड़ा OLED पैनल दिया गया है जो HDR10 और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है और इसमें 60hz रिफ्रेश रेट है। यह A18 प्रोसेसर से लैस है और 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। अभी ये फोन iOS 18.2 पर चलता है और लेटेस्ट Apple इंटेलिजेंस को सपोर्ट करता है। इसमें 25W चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के साथ 3,561mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 48MP का प्राइमरी शूटर और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 12MP का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
22 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines