Flipkart Month End Mobile Fest 2024: हाल ही में फ्लिपकार्ट पर GOAT Sale शुरू होती थी और इस दौरान कई सारे प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ मिल रहे थे, लेकिन अब ये सेल एंड हो चुकी है। इस दौरान अगर आप सस्ते में फोन खरीदने का मौका छोड़ चुके हैं तो चिंता न करें। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर फिर से एक नई सेल शुरू हो गई है और इसका फायदा आप 5 दिनों तक उठा सकते हैं। ये सेल खासतौर पर स्मार्टफोन के लिए शुरू की गई है और फोन खरीदने वालों को ऑफर्स एंड डील्स के जरिए छूट का फायदा मिल सकेगा।
Flipkart पर फिर से शुरू हुई सेल
फ्लिपकार्ट मंथ मोबाइल्स फेस्ट (Flipkart Month End Mobiles Fest 2024) पर ढेरों स्मार्टफोन को बेचने के लिए सेल शुरू कर दी गई है। इस सेल की शुरुआत 26 जुलाई 2024 को हुई है और 31 जुलाई 2024 को सेल एंड हो जाएगी। इन 5 दिनों में आपके पास खास मौका है कि आप सस्ते में स्मार्टफोन ले सकते हैं। छूट के साथ फोन पर डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन से वो 2 स्मार्टफोन हैं जिन्हें आप कम कीमत में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs BSNL: किसका रिचार्ज प्लान सबसे बेस्ट?
Smartphone under 15000
किसी फोन को खरीदने से पहले हम सभी अपने बजट पर गौर करते हैं। आपका बजट कितना है और आप कितने रुपये में नया फोन खरीदना चाहते हैं। पहले ये तय कर लीजिए अगर बजट 15 हजार रुपये से कम है तो फ्लिपकार्ट पर मंथ मोबाइल फेस्ट सेल के माध्यम से पोको और वीवो का 5जी फोन खरीदने का सोच सकते हैं।
POCO M6 5G Smartphone Price Discount
पोको एम6 5जी फोन में 6.74 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। ये फोन 50एमपी रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरे के साथ है। इसमें 5000 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर है। आप इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी रोम वेरिएंट 11,999 रुपये की जगह 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर सीधा 20% डिस्काउंट मिल रहा है। आप चाहें तो बैंक ऑफर के जरिए Flipkart Axis Bank Card से 5% कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
Vivo T3 Lite 5G Smartphone Price Discount
वीवो टी3 लाइट 5जी में 6.56 इंच डिस्प्ले है। इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000 एमएएच बैटरी और डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर है। आप इसका 4 जीबी रैम + 128 जीबी रोम वेरिएंट 14,499 रुपये की जगह 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर सीधा 27% डिस्काउंट मिल रहा है। आप चाहें तो बैंक ऑफर के जरिए Flipkart Axis Bank Card से 5% कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
18 mins agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines