Flipkart Mobiles Bonanza Sale LAVA Blaze 2 5G Discount Offer: क्या आप भी सबसे सस्ता 5G फोन ढूंढ रहे हैं? तो आज हम आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताएंगे जिसमें शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ 5G कनेक्टिविटी मिल रही है। इतना ही नहीं इस फोन का प्राइस भी 10 हजार रुपये से कम है। जी हां, हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं उसका नाम LAVA Blaze 2 5G है जो कंपनी ने भारत में पिछले साल लॉन्च किया था। फोन को 11,499 रुपये के प्राइस पर पेश किया गया था लेकिन अभी ये फोन डिस्काउंट के बाद सिर्फ 8,953 रुपये में मिल रहा है।
LAVA Blaze 2 5G पर डिस्काउंट ऑफर
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर इन दिनों Mobiles Bonanza Sale लाइव है जो 21 नवंबर तक चलेगी। सेल के दौरान लावा का ये फोन काफी सस्ते में मिल रहा है। इतना ही नहीं BOBCARD के जरिए आप फोन पर 10% तक का डिस्काउंट ले सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। EMI ऑप्शन के साथ तो आप फोन को सिर्फ 315 रुपये मंथ पर अपना बना सकते हैं। चलिए इस फोन के फीचर्स पर भी एक नजर डालें…
LAVA Blaze 2 5G के फीचर्स
डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो लावा ब्लेज 2 5G में 6.56 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग आसान हो जाती है। हाई कंट्रास्ट और वाइब्रेंट कलर्स के जरिए बेहतरीन मल्टीमीडिया कंजम्पशन और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
प्रोसेसर
फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर है। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की टॉप स्पीड 2.2 GHz है। इसमें 4GB RAM है, जो स्मूथ मल्टी-टास्किंग और रेगुलर परफॉर्मेंस के लिए सही है।
कैमरा
स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक कैमरा 50 MP का है और दूसरा 0.08 MP का सेकेंडरी कैमरा है। दूसरी तरफ, स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे में शानदार सेल्फी कैप्चर करने के लिए 8 MP का कैमरा है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
11 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
13 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
15 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
16 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines