Flipkart Mobile Bonanza Sale: पिछले महीने दिवाली सेल के बाद, फ्लिपकार्ट फिर एक और सेल इवेंट के साथ वापस आ गया है। कंपनी ने प्लेटफार्म पर Flipkart Mobile Bonanza सेल शुरू की है जो 6 दिसंबर तक चलेगी। हालांकि इस सेल में दिवाली सेल जितना डिस्काउंट नहीं मिल रहा फिर भी अगर आप कुछ पैसे बचना चाहते हैं और एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। सेल में नथिंग फोन (2), सैमसंग गैलेक्सी एम14 से लेकर पोको एक्स5 प्रो पर शानदार डील्स मिल रही हैं। आइये सभी डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Flipkart Mobile Bonanza Sale: बेस्ट डील्स
पोको एक्स 5 प्रो, जिसे भारत में 22,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था, फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांजा सेल के दौरान काफी कम कीमत पर मिल रहा है। इस डिवाइस को आप इस वक्त 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। यह 20,000 रुपये से कम के 5G फोन में से एक बेस्ट फोन है, क्योंकि कोई भी फोन हाई-एंड स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट इस प्राइस पर ऑफर नहीं करता है। आम तोर पर ये प्रोसेसर हमें 30,000 रुपये से 40,000 रुपये की प्राइस रेंज में देखने को मिलता है।
वीडियो से जानें फ्लिपकार्ट के अपकमिंग सेल
नथिंग फोन (2) पर बेस्ट डील
नथिंग फोन (2) को फ्लिपकार्ट के जरिए 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 5G डिवाइस को इस साल की शुरुआत में 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि नथिंग फोन (2) पर इस वक्त 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा 10% का डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे डिवाइस की कीमत काफी कमी हो जाती है।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 भी मिल रहा सस्ते में
इसी तरह, सैमसंग गैलेक्सी एम14 भी फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनान्ज़ा सेल के दौरान कम कीमत पर उपलब्ध है। इसे 13,399 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, इसमें आपको 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिल रहा है। सैमसंग के इस फोन पर भी केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर उपलब्ध है। साथ ही, अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है तो इस वक्त ये सबसे बेस्ट फोन डील्स में से एक है।
वीडियो से जानें सैमसंग गैलेक्सी एम14 के बारे में
मोटोरोला 30,000 रुपये से कम में बेस्ट ऑप्शन
मोटोरोला एज 40, भी 30,000 रुपये से कम कीमत में सबसे अच्छे 5G फोन में से एक है। इस पर भी फ्लिपकार्ट सेल में डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इसे सेल में 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जो लोग अच्छे ओवरआल परफॉर्मेंस के साथ स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस चाहते हैं, वे इस मोटोरोला फोन को खरीद सकते हैं। यह फोन IP68 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटेड है और इसमें प्रीमियम लेदर बैक पैनल मिलता है। इसके आलावा Redmi 12C को आप सबसे कम कीमत सिर्फ 6,799 रुपये में खरीद सकते हैं।
वीडियो से जानें बेस्ट स्मार्टफोन अंडर 20K
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines