Google Pixel 7 Pro Price: फ्लिपकार्ट पर इस वक्त मेगा जून बोनान्जा सेल चल रही है। ये सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 19 जून तक चलने वाली है। सेल में गूगल के फोन काफी सस्ते में मिल रहे हैं। गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में Pixel 8 सीरीज और अक्टूबर 2022 में Pixel 7 सीरीज की घोषणा की थी। लॉन्च के महीनों बाद, Pixel 7 Pro और Pixel 8 अब Flipkart पर लगभग समान कीमतों पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
ये डील उन फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वालों को कन्फ्यूजन में डाल सकती है कि आखिर कौन-सा फोन खरीदें। दोनों फोन 65,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं। अगर आप Pixel डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां दोनों हैंडसेट पर उपलब्ध ऑफर के बारे में बताया गया है…
Pixel 7 Pro की भारत में कीमत
आप Pixel 7 Pro को 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जो इसकी लॉन्च कीमत की तुलना में 22,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। यह हेजल, ओब्सीडियन और स्नो शेड्स में लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, आप ICICI बैंक क्रेडिट नॉन-ईएमआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन के जरिए 4,000 रुपये की छूट या Flipkart Axis Bank कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं। अन्य ऑफर के अलावा, चुनिंदा मॉडल के एक्सचेंज के जरिए 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है।
Pixel 8 की कीमत
Google Pixel 8 फ्लिपकार्ट पर 61,999 रुपये (8GB + 128GB) की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। Pixel 8 के 256GB वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये (8GB + 256GB) है। बैंक ऑफर की बात करें तो, आप ICICI बैंक क्रेडिट नॉन-EMI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन के जरिए 8,000 रुपये की छूट या Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं। आप चुनिंदा मॉडल के एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी ले सकते हैं।
Pixel 7 Pro Vs Pixel 8: कौन-सा खरीदें?
ऑफर और कीमत को ध्यान में रखते हुए, सभी ऑफर्स के बाद Google Pixel 8 एक बेहतर ऑप्शन लगता है। स्मार्टफोन में Pixel 7 Pro की तुलना में अपग्रेडेड प्रोसेसर (Tensor G3), ज्यादा सॉफ्टवेयर अपडेट (सात साल के लिए) और AI फीचर्स दिए गए हैं। कम कीमत पर यह लेटेस्ट फीचर ऑफर कर रहा है लेकिन पुराना ‘Pro’ अभी भी खास है क्योंकि इसमें 6.7-इंच QHD+ कर्व्ड स्क्रीन, 48MP टेलीफोटो रियर सेंसर, बड़ी 5,000mAh की बैटरी और रॉ परफॉरमेंस नंबर और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के अलावा ज्यादा RAM (12GB) चाहते हैं, वे Pixel 7 Pro खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
7 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines