Flipkart Mega June Bonanza Sale Discount on iPhone 15: फ्लिपकार्ट पर इस वक्त मेगा जून बोनान्ज़ा सेल जारी है और ये सेल 19 जून तक चलने वाली है। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। सेल में सबसे बेहतरीन डील iPhone 15 पर देखने को मिल रही है। Apple ने पिछले साल ये डिवाइस लॉन्च किया था। हालांकि यह हैंडसेट कंपनी का लेटेस्ट फोन है, जो अब Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है।
डिवाइस को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन स्मार्टफोन अब ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 11,901 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। आप साइट पर उपलब्ध ऑफर के जरिए एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। अगर आप भी डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए इस ऑफर के बारे में जानते हैं…
iPhone 15 की कीमत
Apple iPhone 15 Flipkart पर 65,999 रुपये (128GB) की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि 256GB और 512GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये और 95,999 रुपये में उपलब्ध हैं। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, येलो और पिंक शेड्स में लिस्ट किया गया है। ऑफर की बात करें तो आप कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये की छूट और Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं।
खरीदारी के दौरान, आप Flipkart UPI के जरिए 500 रुपये की छूट, Apple AirPods Pro पर 500 रुपये की छूट और नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी ले सकते हैं। एक्सचेंज की बात करें तो, आप डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए 50,000 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं। वहीं, आईफोन 13 के एक्सचेंज पर कंपनी 26,000 रुपये की छूट दे रही है। चलिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी जानें…
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें डायनामिक आइलैंड है, डिवाइस में 2,000nits की पीक ब्राइटनेस है और इसे सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें A16 बायोनिक प्रोसेसर है और यह लेटेस्ट iOS 17 सॉफ्टवेयर पर चलता है। यही नहीं इसमें आपको जल्द ही iOS 18 का अपडेट भी मिलने वाला है जिससे आप इसमें AI फीचर्स का मजा ले पाएंगे।
इसमें आपको Apple वीडियो प्लेबैक के साथ 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। डिवाइस में 48MP का प्राइमरी और 12MP का अल्ट्रावाइड रियर कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो IP68 रेटेड हैंडसेट में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
6 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines