OnePlus छोड़िए! आधी कीमत पर मिल रहा है Samsung का प्रीमियम Smartphone

SAMSUNG Galaxy S23 FE Price in India: सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन Flipkart Mega June Bonanza Sale में आधी कीमत पर मिल रहा है। डिवाइस को आप अभी 40 हजार से कम में खरीद सकते हैं।

Flipkart Mega June Bonanza Sale 2024 Discount on SAMSUNG Galaxy S23 FE

SAMSUNG Galaxy S23 FE Price in India: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों मेगा जून बोनान्ज़ा सेल चल रही है जिसमें कई स्मार्टफोन सस्ते मिल रहे हैं। बता दें कि ये सेल 19 जून तक जारी रहेगी। नया स्मार्टफोन खरीदने का ये सबसे अच्छा टाइम है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी कई तरह के प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट दे रही है। ऐसा ही एक ऑफर SAMSUNG Galaxy S23 FE पर भी मिल रहा है जो अब अपने MRP से 55 परसेंट तक की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है।

प्रीमियम फोन 60,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च किया गया था लेकिन अब काफी कम कीमत में मिल रहा है। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए इस फोन पर मिल रहे ऑफर और फीचर्स के बारे में जानते हैं..

SAMSUNG Galaxy S23 FE की कीमत

सैमसंग S23 FE का बेस मॉडल फ्लिपकार्ट पर 35,999 रुपये (8GB + 128GB) में लिस्टेड है। आप 256GB वेरिएंट को 40,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे चार कलर क्रीम, ग्रेफाइट, मिंट और पर्पल ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। ऑफर की बात करें तो, आप कॉम्बो ऑफर के जरिए 3,000 रुपये की छूट ले सकते हैं और फ्लिपकार्ट फोन पर एक “बाय मोर, सेव मोर” ऑफर दे रही है जिससे आप 2,000 रुपये बचा सकते हैं। हालांकि OnePlus 12R भी सिर्फ 1 हजार रुपये ज्यादा 36,999 रुपये में मिल रहा है लेकिन उसमें आपको कोई AI फीचर नहीं मिलते। जबकि सैमसंग कई AI फीचर्स ऑफर कर रहा है।

Flipkart Mega June Bonanza Sale 2024

एक्सचेंज डिस्काउंट

बैंक ऑफर की बात करें तो, सैमसंग एक्सिस बैंक इनफिनिटी और सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत तक की छूट दे रही है और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट की छूट ले सकते हैं। खरीदार एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 33,000 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज छूट हमेशा बताए गए ऑफर से काफी कम मिलती है। ये सभी ऑफर S23 FE को 35,000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट ऑप्शन बना देता है। चलिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी जानते हैं…

SAMSUNG Galaxy S23 FE के स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.4-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X 120Hz डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए, डिवाइस ऑक्टा-कोर Exynos 2200 प्रोसेसर पर चलता है। डिवाइस Android 14 OS पर बेस्ड OneUI 6.1 पर चलता है। हालांकि लेटेस्ट अपडेट के साथ आप फोन में सर्किल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेट, इंटरप्रेटर जैसे कई गैलेक्सी एआई फीचर्स का भी मजा ले सकते हैं।

कैमरा और बैटरी भी दमदार

फोन में 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलती है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में 50MP + 12MP + 8MP का रियर और 10 MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB टाइप-C 3.2 जेन 1 पोर्ट दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ