Flipkart iPhone Days Sale: फ्लिपकार्ट पर iPhone Days सेल पहले से ही लाइव है और यह प्लेटफॉर्म कई Apple डिवाइस पर बड़ी छूट दे रहा है। पिछले कुछ दिन से iPhones काफी कम कीमत पर बिक रहे हैं और Apple स्मार्टफोन पर डिस्काउंट देखना काफी आम बात हो गई है। अच्छी बात यह है कि उपभोक्ताओं को लगातार ऑफर मिल रहे हैं, जिससे iPhone लवर्स मनचाहा iPhone अभी अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं। iPhone 15, iPhone 14 Plus, iPhone 13 और अन्य डिवाइस कम कीमत पर मिल रहे हैं। चलिए Flipkart पर उपलब्ध कुछ iPhone डील्स पर एक नजर डालें…
iPhone 15 की कीमत
iPhone 15 की शुरुआती कीमत 68,999 रुपये है, जो इसकी लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये से कम है। इसलिए Flipkart बिना किसी बैंक ऑफर के iPhone 15 पर 8901 रुपये की फ्लैट छूट दे रहा है। HSBC Credit Card पर कंपनी 8000 रुपये की छूट दे रही है, जिससे फोन की कीमत 60,999 रुपये हो जाती है।
iPhone 15 Plus डिस्काउंट ऑफर
iPhone 15 Plus भी बिक्री पर है और यह ज्यादातर रेगुलर वैरिएंट जैसा ही है, लेकिन इसमें आपको बड़ी स्क्रीन और बैटरी मिल रही है। प्लस वर्जन को अभी 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Apple ने iPhone 15 Plus को 89,900 रुपये में लॉन्च किया, जिसका मतलब है कि यूजर्स को बिना किसी शर्त के 14601 रुपये की छूट मिल रही है। यह कीमत 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है।
कम बजट में बेस्ट ऑप्शन
जो लोग प्लस मॉडल खरीदना चाहते हैं, लेकिन थोड़ी कम कीमत पर तो वे पिछले जनरेशन के मॉडल देख सकते हैं। iPhone 14 Plus भी अभी बिना किसी बैंक ऑफर के 56,999 की रियायती कीमत पर बिक रहा है, जो इसके लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये से कम है।
प्रो मॉडल भी हुआ सस्ता
जो ग्राहक 1 लाख से ज्यादा खर्च कर सकते हैं और उन्हें प्रो वर्जन चाहिए, वे अभी इसे कम कीमत पर ले सकते हैं। iPhone Days सेल के दौरान iPhone 15 Pro मॉडल 1,24,990 रुपये में लिस्टेड है। यह इसकी लॉन्च प्राइस 1,34,990 रुपये से कम है, इसलिए फ्लिपकार्ट प्रो पर भारी छूट दे रहा है और यह बिना किसी बैंक ऑफर के मिल रहा है।
iPhone 12 या iPhone 13 की भी गिरी कीमत
हालांकि अभी आपको पुराने Apple डिवाइस खरीदने से बचना चाहिए, लेकिन जो लोग iPhone 12 या iPhone 13 खरीदना चाहते हैं, उन्हें उन पर भी छूट मिलेगी। iPhone 13 इस वक्त फ्लिपकार्ट पर 52,999 रुपये में बिक रहा है और iPhone 12 को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
13 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
15 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
16 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
18 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines