iPhone 13 पर धमाकेदार सेल, मिल रहा 29 हजार रुपये तक का डिस्काउंट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

क्या आप आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट इसे खरीदने की गवाही नहीं देता है? तो आपको अपना मन मारने की जरूरत नहीं है क्योंकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सेल चलती रहती हैं जहां आईफोन पर तरह-तरह के डिस्काउंट दिए जाते हैं। इस बार भी आईफोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 तगड़े डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। इसका 128GB स्टोरेज वेरिएंट 79,900 रुपये में नहीं बल्कि काफी कम कीमत पर मिल रहा है। आईफोन 13 पर 29 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए आपको इस पर मिल रहे ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
आईफोन 13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट काफी कम कीमत पर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट में आईफोन 13 पर 5,991 रुपये का प्राइस डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में आईफोन 79,900 रुपये की जगह 73,909 रुपये में लिस्ट किया गया है।
आईफोन 13 पर प्राइस डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट के जरिए आईफोन 13 खरीदने के लिए अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड का यूज करेंगे तो आपके 4,000 रुपये तक बच सकते हैं। इस ऑफर को अप्लाई करने के बाद आईफोन 13 की कीमत आपके लिए 73,909 रुपये की जगह 69,909 रुपये हो सकती है।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिससे 19 हजार रुपये तक बचत हो सकती है। इस ऑफर का पूरा फायदा उठाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का स्मार्टफोन जो लेटेस्ट मॉडल का हो उसे एक्सचेंज करना होगा। इस तरह से आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलेगा और आईफोन 13 की कीमत 79,900 रुपये की जगह सिर्फ 50,909 रुपये पड़ सकती है। प्राइस डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद आपको 28,991 रुपये का कुल फायदा हो सकेगा।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: