Flipkart GOAT Sale Offers on Laptop: नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए फ्लिपकार्ट बेहतरीन डील लेकर आया है। जहां आप 25 हजार के बजट में दमदार लैपटॉप खरीद सकते हैं। वहीं, हमने आपके लिए सेल में मिल रहे 3 बेस्ट ऑप्शंस को शार्ट लिस्ट किया है। इतना ही नहीं इन सभी लैपटॉप में आपको जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा RAM और SDD स्टोरेज मिलने वाली है। नॉर्मल स्टोरेज की जगह SDD फास्ट होती है इसमें कोई शक नहीं है। चलिए इन बजट लैपटॉप पर एक नजर डालते हैं…
Acer One (2024) Intel Core i3 11th Gen 1115G4
Acer की तरफ से आने वाला ये लैपटॉप अभी काफी सस्ते में मिल रहा है जिसमें आपको 8 GB RAM और 512 GB SSD स्टोरेज मिलती है। इतना ही नहीं लैपटॉप लेटेस्ट Windows 11 Home पर रन करता है। सेल में कंपनी इस लैपटॉप पर 45% की छूट दे रही है। इस डिस्काउंट के साथ आप इसे अभी सिर्फ 23,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस लैपटॉप में प्राइवेसी के लिए कैमरा शटर भी मिल रहा है।
Lenovo V15 Intel Celeron Dual Core 4th Gen N4500
लेनोवो का ये लैपटॉप भी अभी काफी कम कीमत में मिल रहा है। इस लैपटॉप में 8 GB RAM और 256 GB SSD स्टोरेज मिलती है जो देखा जाए तो कुछ कम है। हालांकि ये लैपटॉप भी लेटेस्ट Windows 11 Home के साथ आता है। सेल में इस लैपटॉप को भी आप 22,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि Axis Bank Credit Card EMI के जरिए इसे खरीदने पर आप 1500 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।
Infinix Y1 Plus Neo Intel Intel Celeron Quad Core 11th Gen JSL N5100
लिस्ट के आखिरी लैपटॉप की बात करें तो इसमें हमने Infinix Y1 Plus Neo को शामिल किया है जो सेल में 42% तक डिस्काउंट पर मिल रहा है। सेल में इसे आप बिना किसी बैंक ऑफर के 22,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस लैपटॉप में आपको 8 GB RAM और 512 GB SSD स्टोरेज मिलती है। ये लैपटॉप भी लेटेस्ट Windows 11 Home पर रन करता है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
5 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines