आखिरी मौका! Flipkart Goat सेल में iPhone 15 समेत इन 7 Smartphones की गिरी कीमत

Flipkart Goat Sale Discount on Smartphones: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चल रही गोट सेल का आज आखिरी दिन है। अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ बेस्ट ऑफर्स के बारे में जरूर जान लें

Flipkart Goat Sale Discount on Smartphones
विज्ञापन

Flipkart Goat Sale Discount on Smartphones: फ्लिपकार्ट अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर गोट सेल चला रहा है और कई डिवाइस पर बड़ी छूट दे रहा है। इनमें iPhone 15 और 15 Plus, Pixel 7, iPhone 14 Plus, Poco M6 Pro, Nothing Phone (2) समेत कई स्मार्टफोन्स शामिल हैं। हालांकि आज इस सेल का आखिरी दिन है और 25 जुलाई को रात 12 बजे ये सेल खत्म हो जाएगी। सेल के दौरान अभी 7 स्मार्टफोन्स पर सबसे जबरदस्त डील्स देखने को मिल रही हैं। अगर आप भी काफी वक्त से एक नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ये डील मिस नहीं करनी चाहिए। चलिए इसके बारे में जानें…

iPhones पर जबरदस्त डील

iPhone 15 अभी फ्लिपकार्ट गोट सेल के दौरान 65,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है। यह इसकी लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये से कम है। iPhone 14 Plus भी सेल में 55,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। जो लोग लेटेस्ट iPhone 15 Plus खरीदना चाहते हैं, वे इसे 74,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं आप बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ जरिए इन iPhones को और भी सस्ते में ले सकते हैं।

विज्ञापन

Flipkart Goat Sale Discount on Smartphones

Android फोन पर धांसू डील्स

Android फोन की बात करें तो बैंक ऑफर के साथ, Poco M6 Pro फ्लिपकार्ट गोट सेल के दौरान सिर्फ 8,999 रुपये में मिल रहा है। जिन लोगों का बजट 15,000 रुपये के आसपास है, वे नया CMF Phone 1 खरीद सकते हैं। यह Flipkart पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। वहीं, नथिंग का दमदार डिवाइस फोन (2) सेल में 29,999 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन

गूगल का फोन भी मिल रहा सस्ते में

वहीं, मोटोरोला फैंस, सेल के दौरान एज 50 अल्ट्रा को सिर्फ 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि पोको एक्स6 प्रो एक अच्छा मिड-रेंज फोन है और इसे 23,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वीवो टी2 प्रो 22,999 रुपये में दमदार कैमरा के साथ बड़ी बैटरी ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं सेल में गूगल का Pixel 7a 34,999 रुपये और Poco F6 27,999 रुपये में लिस्टेड हैं।

Pixel 7a

विज्ञापन

एक्सचेंज ऑफर

इनमें से किसी भी फोन को और भी कम कीमत पर पाने के लिए आप फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी चेक कर सकते हैं। हालांकि फ्लिपकार्ट कभी-कभी एक्सचेंज में पूरी वैल्यू नहीं देता। इसलिए फोन को एक्सचेंज करने से पहले उसे दूसरी साइट्स पर भी चेक कर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ